spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
Homeउत्तराखंडराजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने शुरू किया कांग्रेस विचारधारा को जनमानस...

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने शुरू किया कांग्रेस विचारधारा को जनमानस तक पहुंचाने का अभियान

कांग्रेस नेताओं ने कहा, अब हर गांव और पंचायत में जनजागरण के जरिए संविधान, स्वच्छता और युवा नेतृत्व से लोकतंत्र को नई ताकत देने का संकल्प

काशीपुर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक व प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण काशीपुर पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को ज़मीनी स्तर तक ले जाने और आम जनमानस के बीच उसकी सशक्त छवि प्रस्तुत करने के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सिर्फ विचारधारा फैलाना नहीं, बल्कि गांव-गांव, पंचायत-पंचायत तक संवाद स्थापित कर कार्यशालाओं के माध्यम से कांग्रेस की जड़ों को मजबूत बनाना है। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज और कल यहां विशेष बैठकों व जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वच्छता पखवाड़ा के तहत श्रमदान के जरिए गांधीजी के संदेश को फिर से जीवित करने की पहल होगी। उन्होंने कहा कि देश में आज जिस तरह ‘डबल इंजन’ सरकार ने स्वच्छता अभियान को सिर्फ औपचारिकता बना दिया है, उसी के जवाब में कांग्रेस विचार से जुड़ी टीमें जनता के बीच जाकर वास्तविक सफाई और जागरूकता का संदेश दे रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान फर्स्वाण ने कहा कि चौथे संविधान संशोधन के मूल सिद्धांतों को आम लोगों तक पहुंचाना आज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस के कार्यकर्ता संविधान की आत्मा और राजीव गांधी के विकेंद्रीकरण के विचार से परिचित नहीं होंगे, तब तक पार्टी की जड़ें मजबूत नहीं हो सकतीं। संगठन का मुख्य उद्देश्य है कि पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को संविधान की शक्ति, उनके अधिकारों और उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है कृ चाहे वह राहुल गांधी का नेतृत्व हो या 18 वर्ष की आयु में वोट देने का अधिकार देने का ऐतिहासिक निर्णय। राजीव गांधी का वह सपना आज भी कांग्रेस के कार्यक्रमों में जीवित है, जहां हर युवा को नेतृत्व की भूमिका में लाने का प्रयास हो रहा है।

ललित फर्स्वाण ने आगे कहा कि सोशल मीडिया के इस युग में सच्चाई और झूठ के बीच की लड़ाई और अधिक तीव्र हो चुकी है। उन्होंने ‘व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी’ कहे जाने वाले दुष्प्रचार के नेटवर्क पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज फर्जी खबरों के ज़रिए जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से सच्चाई को सामने लाएं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नेहरू जी के कपड़ों को लेकर झूठ फैलाया गया कि वे पेरिस में धुलने जाते थे, जबकि सच्चाई यह है कि इलाहाबाद में ‘पेरिस ड्राइ क्लिनिंग’ नामक स्थानीय स्थान पर उनके कपड़े धोए जाते थे। इस तरह की ग़लत बातों से जनता को गुमराह किया गया है, जिसे अब कांग्रेस अपनी सूचनाओं और जनसंवाद के ज़रिए खत्म करेगी।

ललित फर्स्वाण ने आगे कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए युवाओं की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने हमेशा युवाओं को मंच दिया है और टिकट वितरण से लेकर नेतृत्व की जिम्मेदारियों तक युवाओं को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि आज जो माहौल बना है, उसमें युवाओं को राजनीति में ईमानदारी, पारदर्शिता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आना होगा। अगर देश को भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता और अराजकता से बचाना है, तो कांग्रेस विचारधारा ही वह रास्ता है जो लोकतंत्र को मजबूत बनाएगा।

उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। बिहार से लेकर उत्तराखंड तक वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायतें आम हैं। कई जगह मृतकों के नाम अभी भी मतदाता सूची में दर्ज हैं, वहीं जो जीवित हैं, उनके नाम हटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह मताधिकार का सीधा हनन है और कांग्रेस इस पर आने वाले समय में व्यापक अभियान चलाएगी। उन्होंने चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही सत्ता के दबाव में काम करेंगे, तो लोकतंत्र कैसे बचेगा?

फर्स्वाण ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार की जड़ें अब गहरी हो चुकी हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर प्रशासनिक नियुक्तियों तक, हर स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की मिलीभगत सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि “पेपर चोर, गद्दी छोड़” का नारा अब सिर्फ जनता की आवाज़ नहीं बल्कि उत्तराखंड की सच्चाई बन चुका है। हर परीक्षा में घोटाले के निशान भाजपा की ओर इशारा करते हैं, चाहे वह मंडल अध्यक्ष हों या स्थानीय नेता – सभी का नाम किसी न किसी विवाद में शामिल है। उन्होंने कहा कि अब वक्त है कि जनता इस ‘डबल इंजन’ सरकार की सच्चाई समझे। उत्तराखंड के युवा बेरोज़गार हैं, किसान परेशान हैं और आम नागरिक भ्रष्टाचार की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन अब हर गांव, हर वार्ड तक पहुंचेगा और जनता को बताएगा कि संविधान ही देश की असली ताकत है।

कार्यक्रम में मौजूद उत्तराखंड प्रभारी ब्रज भूषण पांडे ने कहा कि आज देश के हालात बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की दोहरी चिंता है -देश में बेरोज़गारी चरम पर है, परीक्षाएं समय पर नहीं हो रही हैं, युवा दिशाहीन हैं और इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। यह स्थिति देश को संवैधानिक संकट की ओर ले जा रही है। ब्रज भूषण पांडे ने कहा कि संगठन अब इन मुद्दों को लेकर जनजागरण करेगा और पंचायत स्तर से लेकर शहरों तक कांग्रेस विचारधारा की रीढ़ को मज़बूत करने की मुहिम चलाएगा, ताकि आने वाले चुनावों में कार्यकर्ताओं की रणनीतिक भूमिका सशक्त रूप से दिखाई दे।

इस मौके पर दोनों नेताओं ने एक स्वर में कहा कि आने वाले दिनों में संगठन प्रदेश के सभी जिलों में कार्यशालाएं आयोजित करेगा, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कांग्रेस का यह प्रयास सिर्फ सत्ता में लौटने का नहीं बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने का है। राजीव गांधी की सोच, राहुल गांधी का नेतृत्व और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निष्ठा कृ यही वह तिकड़ी है जो आज के अंधेरे में देश को दिशा दे सकती है।

संबंधित ख़बरें
शहर की भीड़भाड़ और बढ़ती बीमारियों के दौर में जब चिकित्सा जगत को नए और भरोसेमंद विकल्पों की तलाश थी, उसी समय काशीपुर से उभरती एक संस्था ने अपनी गुणवत्ता, विशेषज्ञता और इंसानी सेहत के प्रति समर्पण की मिसाल कायम कर दी। एन.एच.-74, मुरादाबाद रोड पर स्थित “होम्योपैथिक चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान” आज उस भरोसे का नाम बन चुका है, जिसने अपनी प्रतिबद्धता, सेवा और उन्नत चिकित्सा व्यवस्था के साथ लोगों के दिलों में एक अलग स्थान स्थापित किया है। इस संस्थान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ इलाज का आधार केवल दवा नहीं, बल्कि रोगी की पूरी जीवनशैली, उसकी भावनाओं और उसके व्यवहार तक को समझकर उपचार उपलब्ध कराया जाता है। संस्था के केंद्र में वर्षों से सेवा कर रहे डॉ0 रजनीश कुमार शर्मा का अनुभव, उनकी अंतरराष्ट्रीय योग्यता और कार्य के प्रति उनका गहरा समर्पण उन्हें चिकित्सा जगत में एक विशिष्ट पहचान देता है। अपनी अलग सोच और उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था के कारण यह संस्थान न केवल स्थानीय लोगों का विश्वास जीत रहा है, बल्कि देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले मरीज भी यहाँ भरोसे के साथ उपचार लेने पहुँचते हैं। सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि “होम्योपैथिक चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान” ने NABH Accreditation और ISO 9001:2008 व 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल कर यह साबित कर दिया है कि यहाँ इलाज पूरी तरह वैज्ञानिक प्रक्रिया, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के साथ किया जाता है। संस्थान की दीवारों पर सजे सैकड़ों प्रमाणपत्र, सम्मान और पुरस्कार इस बात के गवाह हैं कि डॉ0 रजनीश कुमार शर्मा ने उपचार को केवल पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा की जिम्मेदारी माना है। यही वजह है कि उन्हें भारतीय चिकित्सा रत्न जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से भी अलंकृत किया जा चुका है। रोगियों के प्रति संवेदनशीलता और आधुनिक तकनीकी समझ को मिलाकर जो उपचार मॉडल यहाँ तैयार हुआ है, वह लोगों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरा है। संस्थान के भीतर मौजूद विस्तृत कंसल्टेशन रूम, मेडिकल फाइलों की सुव्यवस्थित व्यवस्था और अत्याधुनिक निरीक्षण प्रणाली इस बात को स्पष्ट दिखाती है कि यहाँ मरीज को पूर्ण सम्मान और ध्यान के साथ सुना जाता है। पोस्टर में दर्शाए गए दृश्य—जहाँ डॉ0 रजनीश कुमार शर्मा विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मानित होते दिखाई देते हैं—उनकी निष्ठा और चिकित्सा जगत में उनकी मजबूत प्रतिष्ठा को और मजबूत बनाते हैं। उनकी विदेशों में प्राप्त डिग्रियाँ—बीएचएमएस, एमडी (होम.), डी.आई.एच. होम (लंदन), एम.ए.एच.पी (यूके), डी.एच.एच.एल (यूके), पीएच.डी—स्पष्ट करती हैं कि वे केवल भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिकित्सा अनुसंधान और उपचार के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। काशीपुर जैसे शहर में आधुनिक विचारों और उच्च गुणवत्ता वाले उपचार का ऐसा संयोजन मिलना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। संस्था की ऊँची इमारत, सुगम पहुँच और प्राकृतिक वातावरण के बीच स्थित परिसर मरीजों को एक शांत, सकारात्मक और उपचार के अनुकूल माहौल प्रदान करता है। इसी माहौल में रोगियों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली वैज्ञानिक होम्योपैथिक औषधियाँ उनके लंबे समय से चले आ रहे दर्द और समस्याओं को जड़ से ठीक करने की क्षमता रखती हैं। उपचार के दौरान रोगी को केवल दवा देना ही उद्देश्य नहीं होता, बल्कि सम्पूर्ण स्वास्थ्य पुनर्स्थापन पर यहाँ विशेष ध्यान दिया जाता है। यही वह कारण है कि मरीज वर्षों बाद भी इस संस्थान को याद रखते हुए अपने परिवार और परिचितों को यहाँ भेजना पसंद करते हैं। समाज के विभिन्न समूहों से सम्मान प्राप्त करना, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों द्वारा सराहना मिलना, और बड़े मंचों पर चिकित्सा सेवाओं के लिए सम्मानित होना—ये सभी तस्वीरें इस संस्था की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को और अधिक उजागर करती हैं। पोस्टर में दिखाई देने वाले पुरस्कार न केवल उपलब्धियों का प्रतीक हैं, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि डॉ0 रजनीश कुमार शर्मा लगातार लोगों की सेहत सुधारने और चिकित्सा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने में जुटे हुए हैं। उनका सरल स्वभाव, रोगियों के प्रति समर्पण और ईमानदारी के साथ सेवा का भाव उन्हें चिकित्सा जगत में एक उल्लेखनीय व्यक्तित्व बनाता है। संपर्क के लिए उपलब्ध नंबर 9897618594, ईमेल drrajneeshhom@hotmail.com और आधिकारिक वेबसाइट www.cureme.org.in संस्थान की पारदर्शिता और सुविधा की नीति को मजबूत बनाते हैं। काशीपुर व आसपास के क्षेत्रों के लिए यह संस्थान विकसित और उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बन चुका है जहाँ लोग बिना किसी डर, संदेह या हिचकिचाहट के पहुँचते हैं। बढ़ते रोगों और बदलती जीवनशैली के समय में इस प्रकार की संस्था का होना पूरा क्षेत्र के लिए बड़ी राहत और उपलब्धि है। आने वाले समय में भी यह संस्था चिकित्सा सेवा के नए आयाम स्थापित करती रहेगी, यही उम्मीद लोगों की जुबान पर साफ झलकती है।
कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें

error: Content is protected !!