काशीपुर। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का माहौल लगातार गर्माता जा रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते दिखाई दे रहे हैं। नैनीताल के बेतालघाट का पंचायत चुनाव जहां अब उत्तराखंड हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है, वहीं दूसरी ओर काशीपुर में हालात पूरी तरह अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं। यहां महापौर दीपक बाली की रणनीतिक सूझबूझ और उनके नेतृत्व ने भारतीय जनता पार्टी के लिए लगातार सकारात्मक नतीजे दिए हैं। हाल ही में काशीपुर ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा निर्विरोध चुनी गईं और अब उसी कड़ी में गिन्नीखेड़ा के ग्राम प्रधान और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी को भी निर्विरोध ग्राम प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया है। यह नतीजे साफ संकेत देते हैं कि महापौर दीपक बाली जिस तरह से संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का काम कर रहे हैं, वह पार्टी के लिए एक नई दिशा तय कर रहे हैं और जनता का विश्वास भी उसी अनुपात में बढ़ा रहे हैं।
निर्विरोध निर्वाचन के इस परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि दीपक बाली केवल काशीपुर की राजनीति तक सीमित नहीं हैं बल्कि संगठन और विचारधारा को लोागे तक पहुंचाने में सफल हो रहे हैं। जिस प्रकार उन्होंने ब्लॉक प्रमुख पद पर चंद्रप्रभा को निर्विरोध जीत दिलाई और अब ग्राम प्रधान संघ में जसपाल सिंह जस्सी को निर्विरोध अध्यक्ष बनवाने में अपनी रणनीति को कारगर साबित किया, वह भाजपा के संगठनात्मक सामंजस्य का उदाहरण बन गया है। बाजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में काशीपुर विकासखंड के 34 में से 28 ग्राम प्रधान मौजूद रहे और सभी ने सर्वसम्मति से जसपाल सिंह जस्सी को निर्विरोध अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया। यह नतीजा न केवल जस्सी की लोकप्रियता बल्कि दीपक बाली के नेतृत्व कौशल और उनके प्रभाव का भी प्रमाण है। लोगों का मानना है कि इस चुनाव ने पार्टी में नई ऊर्जा और मजबूती का संचार किया है, जिसका असर आगामी चुनावी समीकरणों पर भी पड़ेगा।

कार्यक्रम के दौरान कुंडेश्वरी ग्राम प्रधान श्रीमती पायल चौधरी ने जसपाल सिंह जस्सी का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया और देखते ही देखते सभी 28 ग्राम प्रधानों ने हाथ उठाकर अपने समर्थन का इजहार कर दिया। इस मौके पर महापौर दीपक बाली के साथ ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, उनके पति और पार्षद विजय बॉबी चौधरी, समरपाल सिंह, जोगिंदर सिंह जुग्गी, यश चौधरी, जसवीर सिंह सैनी, बबली बजाज, मानवेंद्र शर्मा, मुकेश चावला और मनीष चावला जैसे प्रमुख चेहरे भी मौजूद रहे। सभी ने जस्सी को निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ग्राम प्रधान संघ और ज्यादा मजबूत होगा। दीपक बाली ने भी सभी ग्राम प्रधानों के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि जस्सी जैसे ऊर्जावान और युवा नेता के हाथों में जिम्मेदारी आने से संगठन को एक नई दिशा मिलेगी और क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी।
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी ने निर्विरोध चुने जाने के बाद सभी ग्राम प्रधानों और सहयोगियों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह भरोसा उनके लिए केवल सम्मान नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। जस्सी ने आश्वासन दिया कि वे संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमेशा रचनात्मक सोच और सकारात्मक सहयोग के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान संघ केवल एक संगठन नहीं बल्कि जनता की आवाज है और उस आवाज को बुलंद करने के लिए वे पूरी मेहनत करेंगे।इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी ने महापौर दीपक बाली का विशेष आभार जताते हुए कहा कि उनका यह निर्विरोध चुनाव केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महापौर दीपक बाली की कुशल रणनीति, संगठनात्मक दृष्टिकोण और निरंतर मार्गदर्शन के कारण ही यह परिणाम संभव हो पाया है। जस्सी ने कहा कि बाली ने हमेशा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने, सकारात्मक माहौल बनाने और संगठन की मजबूती पर ध्यान दिया है, जिसके चलते आज यह सफलता मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि दीपक बाली के नेतृत्व और अनुभव से उन्हें लगातार प्रेरणा मिलती रही है और आने वाले समय में भी वे उसी मार्गदर्शन के साथ संगठन और क्षेत्र के विकास में कार्य करेंगे।

ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा ने इस दौरान कहा कि महापौर दीपक बाली की रणनीति और उनके अथक प्रयासों ने काशीपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को नई मजबूती और दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि दीपक बाली ने हमेशा संगठन को प्राथमिकता दी है और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चंद्रप्रभा ने बताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई बड़े फैसले आसानी से लिए और निर्विरोध परिणाम सामने आए, जो इस बात का प्रमाण है कि जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं का सामंजस्य बढ़ा है। उन्होंने माना कि दीपक बाली ने राजनीति को केवल सत्ता तक सीमित नहीं रखा बल्कि समाज और विकास के कार्यों को भी सर्वाेपरि रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी रणनीतिक सोच ने क्षेत्र की राजनीति में स्थिरता और मजबूती दोनों प्रदान की हैं।

काशीपुर और उसके आसपास के राजनीतिक परिदृश्य पर गौर किया जाए तो यह स्पष्ट हो जाता है कि महापौर दीपक बाली की दूरदर्शिता, उनकी रणनीतिक सूझबूझ और व्यवहारिक कार्यशैली भारतीय जनता पार्टी के स्तर पर लगातार मजबूती प्रदान कर रही है। जिस तरह से हाल ही में ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा का निर्विरोध निर्वाचन हुआ और अब ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष के रूप में जसपाल सिंह जस्सी को सर्वसम्मति से चुना गया, वह इस बात का सबूत है कि पार्टी में संगठनात्मक सामंजस्य किस स्तर पर स्थापित हुआ है। यह निर्विरोध परिणाम केवल चुनावी उपलब्धि नहीं है बल्कि यह कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ते विश्वास और जनता के सहयोग का भी प्रतीक है। महापौर दीपक बाली ने अपने नेतृत्व से यह साबित किया है कि यदि संगठन को सही दिशा और रणनीति मिले तो किसी भी स्तर पर मजबूती हासिल की जा सकती है। आज जनता और कार्यकर्ताओं में जो भरोसा पैदा हुआ है, उसने यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिल रही है। आने वाले समय में इस विश्वास का असर और गहराई से सामने आएगा और काशीपुर सहित पूरे क्षेत्र की राजनीति में एक नई तस्वीर देखने को मिलेगी।



