spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो घंटे में किया चमत्कार और रच...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो घंटे में किया चमत्कार और रच दिया इतिहास

मंच से की गई घोषणा को महज दो घंटे में बनाया हकीकत दस करोड़ की सड़क योजना से धड़क उठी जनता की उम्मीद और प्रशासन की रफ्तार

काशीपुर। जब इतिहास रचा जाता है, तो वह सिर्फ कलम से नहीं, बल्कि कार्यों की बिजली जैसी रफ्तार से रचा जाता है। बुद्धवार को उत्तराखंड के काशीपुर की धरती पर ऐसा ही एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ, जिसने हर नागरिक को गर्व से भर दिया और जननेताओं की परिभाषा को फिर से गढ़ डाला। ऐसा दृश्य विरले ही देखने को मिलता है जब कोई मुख्यमंत्री मंच से कुछ कहे और वह घोषणा कुछ ही घंटों में हकीकत का जामा पहन ले। यह कारनामा कर दिखाया है उत्तराखंड के यशस्वी और दूरदर्शी सोच वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, जिन्होंने न केवल वादा किया बल्कि उस वादे को कुछ ही घंटों में अमल में लाकर दिखा दिया। उन्होंने जैसे ही उद्यमियों और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को मंच से स्वीकार किया, महज़ दो घंटे के भीतर 10 करोड़ 13 लाख 95 हजार रुपए की लागत वाले जैतपुर-धनोरी मार्ग के निर्माण का शासनादेश जारी करवा कर समूचे प्रदेश में एक नई प्रशासनिक कार्यकुशलता की मिसाल कायम कर दी।

धड़कनों को तेज़ कर देने वाला यह लम्हा तब आया जब काशीपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंच पर आए और एआरटीओ कार्यालय का लोकार्पण करते हुए जनसमुदाय के सामने इस बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण की घोषणा कर दी। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने मंच से ही ऐलान कर दिया कि इस परियोजना का शासनादेश महज़ दो घंटे में जारी हो जाएगा। जैसे ही ये शब्द उनके मुख से निकले, लोगों की आंखों में उम्मीद की किरणें दौड़ पड़ीं। लेकिन उम्मीद से बढ़कर जब दो घंटे के भीतर सचमुच शासनादेश जारी हो गया, तो गांवों की गलियों से लेकर शहर की सड़कों तक सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा थाकृपुष्कर सिंह धामी। इस ऐतिहासिक फैसले ने न केवल सरकारी प्रक्रिया की सुस्ती को चुनौती दी, बल्कि ये भी साबित कर दिया कि अगर इच्छाशक्ति प्रबल हो, तो कोई भी बाधा अधिक देर तक टिक नहीं सकती।

इस उपलब्धि पर क्षेत्र की जनता की प्रतिक्रिया कुछ ऐसी रही मानो वर्षों की तपस्या को साक्षात फल मिल गया हो। जैतपुर और धनोरी के नागरिकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जिनके लिए ये सड़क जीवन रेखा जैसी है। यह मार्ग न केवल औद्योगिक विकास को गति देगा, बल्कि उत्तराखंड के उच्च शिक्षा संस्थान आईआईएम से जुड़े हजारों विद्यार्थियों के लिए भी एक बेहतर कनेक्टिविटी का जरिया बनेगा। स्थानीय निवासी, समाजसेवी और उद्यमी इस फैसले से भावविभोर हो उठे और उन्होंने मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन किया। लोगों का कहना था कि जिस नेता के शब्दों में इतनी ताकत हो कि वो कुछ ही घंटों में जमीनी हकीकत बन जाए, ऐसा नेतृत्व वाकई दुर्लभ है। और यही वजह है कि इस ऐलान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन-जन का हीरो बना दिया।

महापौर दीपक बाली की भूमिका भी इस पूरे घटनाक्रम में सराहनीय रही, जिन्होंने उद्यमियों, समाज सेवियों और सैकड़ों ग्रामीणों की भावनाओं को समझते हुए मुख्यमंत्री को इस मार्ग के निर्माण के लिए पत्र भेजा था। जनता की आवाज को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का जो साहस और संवेदनशीलता महापौर ने दिखाई, वह भी बेमिसाल है। दीपक बाली ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपकार वह जीवन भर नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि इस तेज़ और असरदार निर्णय से साबित हो गया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिर्फ घोषणा नहीं करते, बल्कि ज़मीन पर उसे उतारने की हिम्मत भी रखते हैं। दीपक बाली की यह भावुक प्रतिक्रिया, उनके शब्दों की सच्चाई और जनता के दिल से निकली आवाज़ बन गई।

प्रदेश की सियासत में शायद यह पहली बार हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री इतने कम समय में कोई फैसला ले और वह भी इतने बड़े बजट के साथ। 9 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग के डीबीएम और बीसी तकनीक से सुधारीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य, न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राज्य के विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस ऐलान ने मुख्यमंत्री धामी की प्रशासनिक दक्षता, विकासशील सोच और जन सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को एक नई ऊंचाई दी है। अब जब जैतपुर से धनोरी तक की राह सुगम होने जा रही है, तो यह रास्ता सिर्फ वाहनों का नहीं, बल्कि उम्मीदों, विकास और विश्वास का मार्ग बन चुका हैकृएक ऐसा रास्ता, जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संकल्प और कार्य के तेज़ से हमेशा के लिए ऐतिहासिक बना दिया।

संबंधित ख़बरें
गणतंत्र दिवस की शुभकामना
75वां गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें

error: Content is protected !!