काशीपुर। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिव के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन नगर निगम काशीपुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भव्य स्वच्छोत्सव अभियान का आयोजन किया। इस विशेष अवसर पर सुबह नगर निगम परिसर से शुरू हुई यात्रा मुख्य चौराहे, रतन सिनेमा रोड और पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए वापस नगर निगम तक पहुँची। अभियान में आम नागरिकों के साथ नगर निगम के अधिकारी, सफाई कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी और पार्षदगण शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने का संदेश दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद रामधुन गाते हुए लोगों ने स्वच्छ भारत की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस आयोजन ने पूरे नगर में स्वच्छता और सहयोग की नई ऊर्जा का संचार किया।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख हस्तियों में पीसीयू चेयरमेन राम मेहरोत्रा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मानवेंद्र सिंह, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोरा, मोहन बिष्ट, जिला मंत्री विपिन अरोरा, नगर महामंत्री मोहित भारद्वाज, प्रधान संघ अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन, एमएनए रविन्द्र बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, कमल मेहता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत साहनी, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट सहित पार्षदगण, पर्यावरण मित्र, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, सफाई कर्मचारी और सैकड़ों नागरिक शामिल रहे। नगर निगम की सड़कों पर हाथों में झाड़ू लेकर सफाई करते इन लोगों ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर गांधी जी की प्रिय भजन रामधुन श्रघुपति राघव राजा रामश् गाई गई, जिससे माहौल और भी भावपूर्ण हो उठा।

महापौर दीपक बाली ने इस अवसर पर स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई अभियान में भाग लिया और नगरवासियों से अपील की कि वे भी नगर निगम का साथ दें ताकि स्वच्छता केवल कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर दिखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर शुरू हुआ यह सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम मात्र नहीं बल्कि एक ऐसा संकल्प है जो हमें जीवनभर निभाना चाहिए। दीपक बाली ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब आम जनता इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। उन्होंने विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जैसे अच्छाई हमेशा बुराई पर विजय पाती है, वैसे ही गंदगी जैसी बुराई को भी हम सब मिलकर समाप्त कर सकते हैं। महापौर ने साफ शब्दों में कहा कि नगर निगम अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है लेकिन नागरिकों की सक्रियता और जागरूकता के बिना यह लक्ष्य अधूरा रहेगा।
नगर निगम परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भी बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान ईश्वर चंद्र गुप्ता, चौधरी समरपाल सिंह, अभिषेक गोयल, राजू सेठी, गौरव सक्सेना, राजकुमार यादव, राजीव अरोरा बच्चू, मोहित भारद्वाज, मुकेश पाहवा, रेखा सक्सेना, प्रियंका अग्रवाल, सर्वेश शर्मा शशि, रानी चौधरी, पुष्कर बिष्ट, राशिद फारूकी, सलीम, अशोक सैनी, सीमा सागर, खालिद हुसैन, अनिल कुमार, मयंक मेहता, प्रिंस बाली, अजय बन्नू, राजेश कुमार, रामकुमार, बृजेश सिंह, मोहम्मद सलीम और कई अन्य लोगों ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में सभी ने हाथों में झाड़ू थामकर मुख्य बाजार से महाराणा प्रताप चौक और सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग होते हुए सफाई की और नागरिकों को जागरूक करने का काम किया। यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं रहा बल्कि लोगों को यह याद दिलाने का अवसर बना कि स्वच्छता वास्तव में राष्ट्र सेवा का ही एक हिस्सा है।

इस पूरे आयोजन में नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह सक्रिय दिखे। सहायक नगर आयुक्त कमल मेहता और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के साथ पार्षदों और सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ मिलकर अभियान को गति दी। पर्यावरण पर्यवेक्षक और पर्यावरण मित्रों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिन्होंने लोगों को कचरा प्रबंधन और साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी इस अभियान में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और सड़कों की सफाई करते हुए नागरिकों को प्रेरित किया। महापौर दीपक बाली ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम का दायित्व नहीं बल्कि हर नागरिक की आदत बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हर गली, मोहल्ले और परिवार स्तर पर सफाई को अपनाया जाए तो नगर का रूप पूरी तरह बदल सकता है।
महापौर दीपक बाली ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर शुरू हुए इस सेवा पखवाड़े का समापन गांधी जयंती और शास्त्री जयंती जैसे महान अवसर पर हुआ है, जो यह संदेश देता है कि स्वच्छता, सेवा और सादगी ही हमारे जीवन का आदर्श होना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि नगर निगम हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन नागरिकों की भागीदारी से ही शहर को सुंदर, स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सकता है। इस अभियान ने यह साबित कर दिया कि यदि जनता और प्रशासन मिलकर कार्य करें तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं है। विजयदशमी के मौके पर महापौर ने यह आह्वान किया कि सभी लोग गंदगी जैसी बुराई को खत्म कर स्वच्छता जैसी अच्छाई को अपनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर वातावरण तैयार करें। इस अभियान ने निश्चित रूप से नगर में नई सोच और सकारात्मक बदलाव की नींव रख दी है।



