spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
Homeउत्तराखंडमहापौर दीपक बाली ने विकास की रफ्तार से लोगों को किया हैरान...

महापौर दीपक बाली ने विकास की रफ्तार से लोगों को किया हैरान और उत्साहित

एक करोड़ तेरह लाख से अधिक की लागत से ग्यारह नई सड़कों का शिलान्यास, जनता ने कहा ऐसा काम पहले कभी नहीं देखा।

काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र इन दिनों विकास की रफ्तार को लेकर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। शहरवासियों ने पहली बार किसी महापौर को इस तरह सक्रिय और तत्पर देखा है, जैसा कि इन दिनों दीपक बाली को देखा जा रहा है। लोग यह देखकर अचंभित हैं कि जिन सड़कों के निर्माण की वर्षों से केवल बातें होती थीं, आज वे धरातल पर उतर रही हैं। नगर निगम क्षेत्र में एक के बाद एक विकास कार्यों की शुरुआत हो रही है और यह सब कुछ इतने तेज़ी से हो रहा है कि जनता को यकीन कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। इसी क्रम में आज महापौर ने एक करोड़ तेरह लाख सत्तर सात हजार रुपये की लागत से बनने वाली ग्यारह सड़कों का शिलान्यास कर यह जता दिया कि उनके लिए जनहित सर्वाेपरि है। महापौर के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया और कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि इतनी जल्दी उनकी गली भी बन जाएगी, लेकिन आज जब शिलान्यास होते देखा तो भरोसा हो गया कि वादे सिर्फ कहे नहीं जा रहे, निभाए भी जा रहे हैं।

आज का दिन काशीपुर के कई वार्डों के लिए ऐतिहासिक बन गया। वार्ड संख्या 34 की शिवनगर कॉलोनी में महेंद्र पाल के मकान से योगेश के मकान तक एवं सोमपाल से जवाहर के मकान तक की सड़कों के निर्माण का शिलान्यास कर लोगों को बड़ी सौगात दी गई। इसके साथ ही वार्ड 11 में भव्य धाम कॉलोनी में सी पी सिंह से कैलाश सिंह चौहान के घर तक तथा छीना फॉर्म में विनय चौहान से अंकित सक्सेना तक की सड़कों और नालियों के कार्य को भी हरी झंडी मिल गई। इससे यह साफ हो गया कि नगर निगम अब दिखावटी योजनाओं से आगे निकल कर ज़मीनी स्तर पर काम कर रहा है। लोग अब इस विश्वास के साथ बोलने लगे हैं कि महापौर सिर्फ चेहरा नहीं, बल्कि परिवर्तन का प्रतीक बन चुके हैं। कई वर्षों से उपेक्षित मोहल्लों में आज जब शिलान्यास का बोर्ड लगा, तो वहां के लोगों की आंखों में उम्मीद की चमक साफ दिख रही थी।

इस शिलान्यास यात्रा का सिलसिला यहीं नहीं रुका। वार्ड 9 की विंध्यवासिनी कॉलोनी में मोहन सिंह तहसीलदार के मकान से लेकर पुरानी टाइल्स रोड तक पीसीसी सड़क और नाली निर्माण का कार्य शुरू किया गया। वहीं दूसरी ओर, वार्ड 21 में विनय चौधरी, प्रमोद, हरकेश, हरिओम, सोनू और रामनाथ के घरों के सामने की सड़कों के कार्य का शिलान्यास भी कार्यक्रम का हिस्सा बना। इसी वार्ड में पंकज से शनि मंदिर और पीपल के पेड़ तक का मार्ग भी निर्माण योजना में शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, वार्ड 24 में सचिन के घर से अशोक गुप्ता तक और वार्ड 25 में गुच्छन पंडित के मकान से कपूर साहब तक की गली तथा संलग्न रास्तों में नाली निर्माण की योजना को भी साकार किया गया है। यह सभी कार्य जनता की उस पुरानी अपेक्षा को पूरी करते दिखाई दे रहे हैं, जो अब तक केवल आश्वासनों तक सीमित थी।

शहर के अन्य हिस्सों में भी विकास की गति को लेकर उत्साह का माहौल था। वार्ड 30 में हर स्वरूप के घर के सामने से सुशीला देवी तक तथा आगे दीपाली के मकान तक का मार्ग भी इस विकास यज्ञ में सम्मिलित किया गया है। इसी वार्ड में राजू पंडित की दुकान से पंकज की दुकान तक सड़क निर्माण तथा वार्ड 31 में रामचरण यादव से टीका सिंह सैनी और आगे सुनील रूहेला के मकान तक के रास्ते में एवं संतोषी माता मंदिर वाली गली में नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया। ये सभी योजनाएं एक बात को पूरी तरह साबित करती हैं कृ यह महापौर न केवल योजनाएं बनाते हैं, बल्कि उन्हें ज़मीन पर लाना भी जानते हैं।

इस अवसर पर शशांक गहतोडी पुत्र स्व0 पूर्व विधायक केलश चन्द्र गहतोडी ने कहा कि महापौर दीपक बाली द्वारा किए जा रहे कार्य वास्तव में काबिल-ए-तारीफ हैं। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में जिस गति से विकास कार्य हो रहे हैं, वह पहले कभी नहीं देखे गए। यह सिर्फ शिलान्यास नहीं, बल्कि विश्वास का निर्माण है, जो जनता और नगर निगम के बीच गहरा होता जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि महापौर ने यह साबित कर दिया है कि अगर इच्छाशक्ति हो और जनता के लिए काम करने का जज़्बा हो, तो कोई भी कार्य असंभव नहीं होता। जिन गलियों और मोहल्लों को अब तक केवल चुनावी वादों में ही नाम मिलता था, वहां अब वास्तविक निर्माण हो रहा है। शशांक ने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि वे इस प्रयास में पूर्ण सहयोग करें और अपने मोहल्लों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इन सभी कार्यक्रमों में शहर के तमाम गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही, जिनमें पार्षद विजय कुमार, ममता देवी, अरशद सुहेल अब्बास, सरफराज सैफी, इरशाद गुड्डू अंसारी, महेंद्र सिंह, असित कुमार, अमित जैन, बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, पूरन मेहरा, सतनाम सिंह चौधरी, समरपाल सिंह और जसवीर सिंह सैनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इन सभी की उपस्थिति ने यह संकेत दिया कि नगर निगम के कार्यों को सामाजिक और राजनीतिक समर्थन भी भरपूर मिल रहा है। यह साफ है कि काशीपुर अब विकास के उस रास्ते पर बढ़ चुका है, जहां से पीछे लौटना नामुमकिन है, और इस बदलाव के केंद्र में महापौर दीपक बाली की नेतृत्वशैली एक मिसाल बन चुकी है।

संबंधित ख़बरें
गणतंत्र दिवस की शुभकामना
75वां गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें

error: Content is protected !!