spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
Homeउत्तराखंडसक्रिय सदस्यता सम्मेलन में गरजा जनसैलाब, अजय भट्ट बोल-राष्ट्र सर्वाेपरि, सत्ता नहीं...

सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में गरजा जनसैलाब, अजय भट्ट बोल-राष्ट्र सर्वाेपरि, सत्ता नहीं सेवा है लक्ष्य

मनोज पाल, अजय भट्ट और त्रिलोक सिंह चीमा ने कार्यकर्ताओं को किया उत्साहित, विकास, राष्ट्रवाद और जनकल्याण को बताया भाजपा की असली पहचान

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन की शक्ति का अहसास कराने के उद्देश्य से एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसने समूचे वातावरण को राजनीतिक ऊर्जा से भर दिया। इस सम्मेलन में ब्लॉक सभागार पूरी तरह खचाखच भरा रहा और मंच पर मौजूद जिला अध्यक्ष मनोज पाल, सांसद अजय भट्ट, पीसीयू चौयरमैन राम महरोत्रा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, प्रदेश मंत्री गुरुविंदर सिंह चंडोक तथा पूर्व मेयर उषा चौधरी जैसे दिग्गज नेताओं की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को दोगुना कर दिया।

जिला अध्यक्ष मनोज पाल और त्रिलोक सिंह चीमा ने विशेष रूप से सांसद अजय भट्ट का स्वागत करते हुए कहा कि यह सम्मेलन केवल आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति में पार्टी की ऐतिहासिक यात्रा और उसकी विचारधारा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति और संगठन के प्रति निष्ठा के नारों से गूंजता रहा, जिसने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा कार्यकर्ताओं में आज भी वही ऊर्जा और समर्पण है, जिसने 1980 से 2024 तक की पार्टी यात्रा को ऐतिहासिक बनाया है।

भाजपा की नींव और विकास की गाथा पर विस्तार से चर्चा करते हुए मनोज पाल ने जब कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, तो सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने बेहद भावुक और प्रेरक अंदाज़ में याद दिलाया कि 6 अप्रैल 1980 को जब भाजपा अस्तित्व में आई, तब किसी ने नहीं सोचा था कि मात्र दो सीटों से शुरू हुआ यह सफर एक दिन देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति में बदल जाएगा। उन्होंने 1984 के आम चुनावों में केवल दो सांसदों से लेकर वर्तमान में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र की सत्ता में आने तक की इस ऐतिहासिक यात्रा को संघर्ष, निष्ठा और वैचारिक प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण और सीएए जैसे फैसले इस बात का प्रमाण हैं कि भाजपा जनता से किए गए हर वादे को निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका यह भी कहना था कि पार्टी केवल सत्ता की भूखी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित संस्था है।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट का संबोधन बेहद विचारोत्तेजक रहा, जिसमें उन्होंने भाजपा की वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन और राष्ट्र सर्वाेपरि की भावना को रेखांकित किया। उन्होंने दो टूक कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय राजनीति के स्वरूप को ही परिवर्तित कर दिया है। जहां बाकी दल आज भी जाति, धर्म और परिवारवाद की राजनीति में उलझे हुए हैं, वहीं भाजपा विचारधारा और कार्यकर्ता आधारित पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत से ही इतनी ऊंचाई तक पहुंची है और यही कारण है कि आज दूसरे दल भी भाजपा की कार्यशैली और निर्णय प्रणाली का अप्रत्यक्ष रूप से अनुसरण करने लगे हैं। उनका यह भी कहना था कि पार्टी किसी व्यक्ति केंद्रित नहीं, बल्कि सामूहिक नेतृत्व में विश्वास करती है और यह उसे सबसे अलग और अनुशासित बनाता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रहित में समर्पित है और पार्टी के लिए सबसे बड़ा धर्म राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा है।

भाजपा की सेवा और सुशासन के मंत्र को स्पष्ट करते हुए पीसीयू चौयरमैन राम महरोत्रा ने पार्टी की वर्तमान सरकार की कार्यशैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए राजनीति में आई है। सरकार के निर्णयों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित की भावना प्राथमिक होती है। उन्होंने कहा कि चाहे गांव हो या शहर, हर तबके के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं और उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य पूरी निष्ठा से किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि उसका हर निर्णय जनकल्याण के उद्देश्य से जुड़ा है। भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार पर प्रहार, योजनाओं की पारदर्शी क्रियान्वयन प्रक्रिया और हर नागरिक तक लाभ पहुंचाना ही असली लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस सोच और संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए और उन्हें आगे की रणनीति के लिए प्रेरित करते हुए त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों और उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि एक संगठित और सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासात्मक सोच और निर्णय क्षमता का अनुसरण करते हुए उनके विजन को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। त्रिलोक सिंह चीमा ने यह भी कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं तभी प्रभावी होंगी, जब कार्यकर्ता उन्हें घर-घर तक लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारा दायित्व है कि हम हर योजना, हर घोषणा और हर उपलब्धि को आमजन से जोड़ें ताकि जनता को यह महसूस हो कि सरकार उनके लिए सच में समर्पित है।

इस अवसर पर उपस्थित गुरुविंदर सिंह चंडोक ने अपने संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली संबोधन में कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहींए बल्कि एक विचारधारा हैए जो राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ी हुई है। उनका कहना था कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वाेपरि मानते हुए जनसेवा के पथ पर अग्रसर है। गुरुविंदर सिंह चंडोक ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी में हर कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण है और यही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं ताकि विकास की भावना और भाजपा की कार्यसंस्कृति हर घर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह केवल जिम्मेदारी नहींए बल्कि एक पवित्र कर्तव्य है जिसे सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से निभाना चाहिए।

पूर्व मेयर उषा चौधरी समेत कई गणमान्य नेताओ की उपस्थिति ने सम्मेलन को और अधिक गरिमा प्रदान की। उनकी सहभागिता ने यह दर्शाया कि भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व का हर स्तर सक्रिय है और कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि हर नेता पार्टी के मूल सिद्धांतों और कार्यपद्धति से जुड़ा हुआ है। मंच पर बैठे नेताओं की मुस्कान, आत्मविश्वास और जोश ने यह स्पष्ट कर दिया कि पार्टी संगठनात्मक रूप से जितनी मजबूत है, उतनी ही वैचारिक रूप से स्पष्ट भी है। सम्मेलन का समापन जोशीले नारों और भावनात्मक प्रतिबद्धता के साथ हुआ, जिसने यह सुनिश्चित कर दिया कि भाजपा का यह कारवां 2024 के बाद भी रुकने वाला नहीं है, बल्कि और व्यापक और प्रचंड गति से आगे बढ़ेगा।

संबंधित ख़बरें
गणतंत्र दिवस की शुभकामना
75वां गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें

error: Content is protected !!