काशीपुर। होली का पर्व उल्लास और भाईचारे का प्रतीक है, लेकिन इस बार काशीपुर नगर निगम में यह त्योहार एक अलग ही अंदाज में मनाया गया। हर साल की तरह महज औपचारिक आयोजन तक सीमित रहने के बजाय, इस बार नगर निगम में होली का नजारा ही बदला-बदला नजर आया। पहली बार महापौर दीपक बाली ने नगर निगम कार्यालय के बाहर टेंट लगवाकर रंगों का यह उत्सव भव्य तरीके से मनाया और नगर निगम के कर्मचारियों, उनके परिजनों, पार्षदों, पत्रकारों और आम नागरिकों के साथ होली खेली। होली के इस खास आयोजन के लिए महापौर दीपक बाली सुबह ही नगर निगम कार्यालय पहुंच गए थे। बाहर टेंट लगाकर भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जहां सभी को आमंत्रित किया गया था। महापौर ने नगर आयुक्त विवेक राय, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा और नगर निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर रंगों से सराबोर होली खेली। इस दौरान रंग-गुलाल की बौछार के बीच सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
महापौर दीपक बाली ने नगर निगम के समस्त कर्मचारियों, पार्षदों और आम नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए गले मिलकर गुलाल लगाया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। नगर निगम प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, पंकज टंडन, महेंद्र खुराना, समीर चतुर्वेदी, मनीष गुप्ता और मनोज जोशी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने इस रंगारंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

महापौर दीपक बाली ने इस दौरान मिडिया से बात करते हुये कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक भी है। काशीपुर नगर निगम में पहली बार इस तरह के भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन कर मुझे अपार खुशी हो रही है। यह आयोजन नगर निगम के समस्त कर्मचारियों, पार्षदों और शहरवासियों के बीच सौहार्द और एकता को और मजबूत करने का प्रयास है। उन्होने कहा कि पहले नगर निगम में होली का आयोजन केवल औपचारिकता भर होता था, लेकिन इस बार हमने इसे एक नए स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया। आज यहां अधिकारी, कर्मचारी, सफाई कर्मी, जनप्रतिनिधि और आम जनता एक साथ मिलकर होली मना रहे हैं, यह अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य यह है कि हर वर्ग, हर व्यक्ति इस खुशी के मौके पर समान रूप से शामिल हो। महापौर दीपक बाली ने कहा कि काशीपुर की जनता ही मेरी ताकत है, और मैं हमेशा उनके साथ हर खुशी और हर चुनौती में खड़ा रहूंगा। इस परंपरा को हम आगे भी जारी रखेंगे और हर साल इसे और भव्य बनाएंगे ताकि नगर निगम केवल प्रशासनिक संस्था ही नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह नजर आए।

इस होली मिलन समारोह में नगर निगम के अलावा विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। भाजपा के आवास विकास मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, राजकुमार यादव, धीरज वर्मा, नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन कैलाश प्रजापति, एडवोकेट देवराज वर्मा, दिनेश चंद्र मौर्य, डीपी रत्नाकर, पार्षद प्रिंस बाली, अशोक अरोरा, रजनी ठाकुर, आशीष अग्रवाल, आशीष अरोरा, सुरेंद्र अग्रवाल, मनोज कौशिक, मिथुन बेदी, गगन कांबोज, शशांक सिंह, अनुराग सिंह, संजय भाटिया और हर्ष बाली जैसे प्रमुख लोग इस आयोजन में शामिल हुए। नगर निगम कार्यालय में होली मनाने के बाद महापौर दीपक बाली सीधे उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के आवास पहुंचे। यहां भी उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ रंगों के इस पर्व का आनंद लिया। इसके बाद शाम को रामलीला मैदान में आयोजित भारत विकास परिषद के होली मिलन समारोह में भी भाग लिया।
वही रामलीला मैदान में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के संयुक्त होली मिलन समारोह में महापौर ने विशेष रूप से भाग लिया। यहां उन्होंने हर स्टॉल पर जाकर लोगों से मुलाकात की, गले मिले और होली की शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन में संगीत संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ महापौर दीपक बाली ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस होली समारोह में भाजपा नेत्री मुक्ता सिंह, पार्षद अनीता कांबोज, सुरेश सैनी, वैशाली गुप्ता सहित कई महिलाएं भी शामिल हुईं। इसके अलावा देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी महासंघ के राजीव, जितेंद्र कुमार देवांतक, सुमित सौदा, उमेश सौदा, रिंकू कुमार, भगवानदास यादव, सर्वेश कुमार, राधेश्याम प्रजापति, जगदीश सैनी सहित कई सफाई कर्मचारियों ने भी आयोजन की शोभा बढ़ाई।

इससे पहले नगर निगम में होली तो मनाई जाती थी, लेकिन इसकी भव्यता और जोश का अंदाजा किसी को नहीं था। महापौर दीपक बाली के प्रयासों से पहली बार नगर निगम कार्यालय में इस तरह का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें आम जनता से लेकर नगर निगम अधिकारी और सफाई कर्मचारी तक सभी ने एक साथ मिलकर होली खेली। महापौर ने कहा कि इस आयोजन को हर साल और भी भव्य बनाया जाएगा ताकि नगर निगम के सभी कर्मचारी और शहरवासी इस खुशी के मौके पर एक साथ आकर इसे मना सकें। इस आयोजन ने न केवल नगर निगम के माहौल को खुशनुमा बनाया बल्कि सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की भावना को भी मजबूत किया।

काशीपुर में इस बार होली का जोश और उत्साह पूरे शहर में देखने लायक था। नगर निगम कार्यालय से लेकर रामलीला मैदान तक रंगों की धूम मची रही। महापौर दीपक बाली की अगुवाई में हुए इस भव्य आयोजन ने शहरवासियों के लिए होली को और भी यादगार बना दिया। पहली बार नगर निगम में इस तरह का उत्सव मनाया गया, जिसमें अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद और आम जनता ने एक साथ मिलकर होली खेली। रंग-गुलाल के बीच हर कोई आनंदित नजर आया। इस आयोजन ने न सिर्फ लोगों के बीच भाईचारे को मजबूत किया, बल्कि नगर निगम में एक नई परंपरा की भी शुरुआत हुई। यह होली मिलन समारोह अब हर साल और भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा।