spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
HomeUncategorizedदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में दिलचस्प मुकाबला, 1522 नामांकनों में से 719...

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में दिलचस्प मुकाबला, 1522 नामांकनों में से 719 उम्मीदवार मैदान में

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 से 20 जनवरी तक जारी रही है, और 20 जनवरी को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है।

नई दिल्ली(स्वाती गुप्ता)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग की तारीख 5 फरवरी निर्धारित की गई है। चुनावी प्रक्रिया में अब कुछ ही दिन बचे हैं, और प्रत्याशी पूरी तरह से तैयार हैं। 10 जनवरी 2025 से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो 17 जनवरी को समाप्त हुई। इस दौरान 1522 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से 981 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि की। हालांकि, चुनाव आयोग द्वारा 18 जनवरी को की गई स्क्रूटनी में बड़ी संख्या में नामांकन पत्रों में कमियां पाई गईं, जिसके चलते 478 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए हैं। अब, 719 प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में बने हुए हैं, और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 20 जनवरी है। इस तारीख के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि कुल कितने उम्मीदवार मैदान में रहेंगे और किसकी किस्मत का फैसला होगा।

दिल्ली विधानसभा की सबसे हॉट सीटों में से एक नई दिल्ली विधानसभा है, जहां आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पुनः अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में हैं। भाजपा ने इस सीट पर प्रवेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर कुल 29 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, लेकिन स्क्रूटनी के बाद 6 प्रत्याशियों का नामांकन खारिज हो गया। अब यहां 23 उम्मीदवार चुनावी जंग में हैं। यह सीट एक बार फिर से सुर्खियों में है, और सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं। यहां से आगामी चुनावी परिणामों पर दिल्ली के भविष्य की दिशा तय हो सकती है।

सभी प्रमुख दलों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकी है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने 70-70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भाजपा ने 68 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इसके अलावा, दो सीटों पर खास उम्मीदवारों के लिए जगह छोड़ी गई है। जनतादल यूनाइटेड और लोजपा रामविलास के उम्मीदवार इस बार छक्। के तहत अपनी किस्मत आजमाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्योंकि आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री केजरीवाल की लोकप्रियता को चुनौती देने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

चुनाव आयोग ने 7 जनवरी 2025 को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था, और मतगणना की तारीख 8 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने सभी तरह के सुरक्षा उपाय किए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस तीनों दल अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में हैं, और यह चुनाव दिल्ली की राजनीति का दिशा निर्धारित करने वाला हो सकता है। आगामी चुनाव में मतदान के बाद मतगणना के परिणाम से दिल्लीवासियों की उम्मीदों का फैसला होगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान लगातार बढ़ रहा है। प्रचार की जोरदार गूंज के बीच मतदाता भी उत्सुक हैं कि दिल्ली के अगले विधानसभा चुनावों में किस पार्टी का विजय रथ चलता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 5 फरवरी को वोटिंग के बाद परिणाम किस पार्टी के पक्ष में आते हैं और दिल्ली की सियासत में कौन सा नया अध्याय जुड़ता है।

संबंधित ख़बरें
गणतंत्र दिवस की शुभकामना
75वां गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें

error: Content is protected !!