spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
HomeUncategorizedदीपक बाली ने काशीपुर के विकास के लिए भाजपा को जिताने की...

दीपक बाली ने काशीपुर के विकास के लिए भाजपा को जिताने की अपील

काशीपुर(एस पी न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मेयर प्रत्याशी दीपक बाली ने मतदाताओं से अपील की है कि वे 23 जनवरी को सबसे ऊपर के चुनाव चिन्ह कमल पर ही मोहर लगाएं और कांग्रेस व अन्य विरोधियों के बहकावे में न आएं। दीपक बाली ने जोर देकर कहा कि भाजपा के समक्ष कांग्रेस कहीं टिक नहीं पा रही है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनीत चौधरी जैकी, जिला प्रभारी राहुल पैगिया और रैली प्रभारी रवि पाल की मेहनत से निकली युवा बाइक रैली ने विरोधियों में खलबली मचा दी है। इस रैली ने यह सिद्ध कर दिया कि काशीपुर क्षेत्र का युवा पूरी तरह भाजपा के साथ खड़ा है।

मातृशक्ति द्वारा भाजपा को मिल रहे समर्थन ने भी विरोधियों में भय पैदा कर दिया है। भाजपा महिला मोर्चा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्व मेयर श्रीमती उषा चौधरी और वरिष्ठ भाजपा नेता राम मल्होत्रा ने भी प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है। इससे मतदाता भाजपा को एकजुट देख रहे हैं, जबकि कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। दीपक बाली ने कहा कि उनका चुनाव काशीपुर की जनता लड़ रही है और उनका सीधा मुकाबला उस कांग्रेस से है जिसका अस्तित्व समाप्ति की ओर है। कांग्रेस के पास न तो प्रदेश में सरकार है और न ही केंद्र में। फिर भी कांग्रेस प्रत्याशी खोखले वादों से जनता को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने गलती की तो विकास का सुनहरा मौका हाथ से निकल जाएगा। भाजपा की जीत से ही विकास की योजनाएं काशीपुर में लाई जा सकेंगी, चाहे वे योजनाएं 200-400 करोड़ की क्यों न हों।

दीपक बाली ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा और पूर्व मेयर उषा चौधरी के साथ वार्ड 33 में पार्षद प्रत्याशी श्रीमती वंदना अग्रवाल, पटेल नगर, पुरानी अनाज मंडी वार्ड नंबर 1, रामपुरा में गुरुद्वारे के पास, मधुबन नगर, राजेंद्र नगर, आवास विकास और खड़कपुर देवपुरा में प्रचार किया। इन स्थानों पर सैकड़ों लोगों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। कैलाश प्रजापति एडवोकेट के निर्विरोध पार्षद चुने गए पुत्र शिवांश गोले प्रजापति ने भी भाजपा चुनाव कार्यालय पहुंचकर दीपक बाली को समर्थन दिया। समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी सहित अनेक भाजपाइयों ने पटका पहनाकर उनका सम्मान किया। नुक्कड़ सभाओं में दीपक बाली को सम्मानित किया गया और महिलाओं व बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। युवाओं ने भी उन्हें भरपूर समर्थन का आश्वासन दिया।

दीपक बाली की धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली, पूर्व प्रदेश मंत्री सीमा चौहान, राजदीपिका मधुर, मंजू यादव, रीती नागर, प्रियंका अग्रवाल, पुष्पा रौतेला, राबिया बेगम, विमला देवी, उमा चौहान, पूजा शर्मा, सुरजी बिष्ट, प्रभादेवी, तुलसी देवी, अर्चना शर्मा, शीतल, वैशाली गुप्ता, संतोष, बीना नेगी, विमला देवी सहित दर्जनों महिलाएं घर-घर जाकर कमल के फूल पर मोहर लगाने की अपील कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही महिलाओं की सच्ची हितैषी है और भाजपा के शासन में महिलाएं सुरक्षित हैं। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनीत चौधरी जैकी के नेतृत्व में युवाओं की टीम भी प्रचार में पूरी ताकत लगा रही है। इस टीम में प्रशांत पंडित, जयदीप द्विवेदी, आकाश कांबोज, राहुल कश्यप, सतविंदर सिंह और उनके सैकड़ों साथी शामिल हैं।

नुक्कड़ सभाओं और प्रचार में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, आशीष गुप्ता, डॉ. यशपाल रावत, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, पंकज टंडन, राहुल पैगिया, लवीश अरोड़ा, अमित नारंग, अशोक अरोड़ा, अश्वनी छाबड़ा, इंतजार हुसैन, ईश्वर चंद्र गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, रजत सिद्धू, राजीव अरोड़ा, बच्चू, समीर चतुर्वेदी, सर्वेश बाली, मुकेश चावला, मनीष चावला, अमन बाली, रिटायर्ड तहसीलदार मनोरथ लखछोरा, बबली बजाज, राजेंद्र सैनी, आदेश प्रजापति, कैलाश प्रजापति एडवोकेट, वीरेंद्र चौहान एडवोकेट, ऋषि पाल चौधरी, बृजेश सैनी, अशोक कुमार सैनी, डॉ. विजय शर्मा, राधेश्याम प्रजापति, लोकेश चावला, अमित सिंह, संजीव कुमार, विपिन अरोड़ा, विनीत चौधरी, साहब सिंह, अनिल डाबर, मनीष श्रीवास्तव, गुरबख्श सिंह बग्गा, गगन कंबोज, रविंद्र राणा, बिट्टू राणा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

दीपक बाली ने जनता से कहा कि भाजपा की सरकार ही काशीपुर के विकास की गारंटी है। उन्होंने अपील की कि मतदाता 23 जनवरी को कमल के फूल पर वोट डालें और काशीपुर को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएं।

संबंधित ख़बरें
गणतंत्र दिवस की शुभकामना
75वां गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें

error: Content is protected !!