spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
Homeउत्तराखंडस्वस्थ काशीपुर की ओर बड़ा कदम, महापौर दीपक बाली की अनोखी पहल

स्वस्थ काशीपुर की ओर बड़ा कदम, महापौर दीपक बाली की अनोखी पहल

महापौर दीपक बाली ने सरकारी अस्पताल में निशुल्क चिकित्सक नियुक्त कर मरीजों को दी राहत, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भविष्य में और बड़े कदम संभव

काशीपुर। नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में महापौर दीपक बाली ने एक और अहम कदम उठाया है। अपने ष्स्वस्थ काशीपुरष् संकल्प के तहत उन्होंने एक निजी चिकित्सक की निशुल्क नियुक्ति कराई है, जो प्रतिदिन दो घंटे मरीजों की सेवा करेंगे। इस पहल से सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण हो रही परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि महापौर दीपक बाली ने चुनाव प्रचार के दौरान काशीपुर को स्वस्थ और समृद्ध बनाने का वादा किया था। उसी वादे को साकार करने की दिशा में उन्होंने यह विशेष प्रयास किया है। राजकीय चिकित्सालय में लंबे समय से डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने निजी चिकित्सक डॉ. ईश्वर पैगिया को सरकारी अस्पताल में अपनी निशुल्क सेवाएँ देने के लिए प्रेरित किया। उनकी सहमति मिलने के बाद, महापौर ने स्वयं राजकीय चिकित्सालय पहुँचकर उन्हें अधीक्षक की ओर से नियुक्ति पत्र सौंपा और उनकी सेवाओं की औपचारिक शुरुआत कराई। इस अवसर पर सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।

इस महत्वपूर्ण प्रयास में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार गांधी की भी अहम भूमिका रही। उन्होंने इस योजना को साकार करने में महापौर का पूरा सहयोग किया। इस पहल से शहरवासियों को न केवल बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी, बल्कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ने से मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। महापौर का मानना है कि प्रत्येक नागरिक को समय पर उत्तम चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए और इसके लिए वे हरसंभव प्रयास करते रहेंगे।

इस मौके पर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया, मुकेश चावला, नितिन गोले, नगर निगम के अधिकारी, अस्पताल प्रशासन के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। महापौर दीपक बाली ने जनता को आश्वस्त किया कि आने वाले समय में सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त डॉक्टरों की नियुक्ति कराई जाएगी और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। यह पहल शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

संबंधित ख़बरें
गणतंत्र दिवस की शुभकामना
75वां गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें

error: Content is protected !!