spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
Homeउत्तराखंडसेवा, सुशासन और विकास के तीन सफल वर्ष – रानीपुर में धामी...

सेवा, सुशासन और विकास के तीन सफल वर्ष – रानीपुर में धामी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों का जश्न

उत्तराखंड में विकास की नई इबारत, धामी सरकार के ऐतिहासिक फैसलों का जश्न, रानीपुर में जनसमूह ने सुनी उपलब्धियों की गूंज, सुशासन और प्रगति का नया अध्याय

हरिद्वार। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने तीन सफलतम वर्षों को पूरा कर लिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर रविवार को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के नवोदय नगर सामुदायिक केंद्र में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया।

कार्यक्रम में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल, वरुण वशिष्ठ, कैलाश भंडारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान धामी सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों और विकास कार्यों को रेखांकित किया गया।

मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि आज का दिन सरकार की विकास यात्रा को याद करने का है, साथ ही यह दिन देश के महान बलिदानियों को नमन करने का भी है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन शहीद दिवस पर हम अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।” उन्होंने आगे कहा कि धामी सरकार के तीन वर्ष तेज़ी से विकास, सुशासन और प्रदेश की पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के रहे हैं। इस दौरान मातृशक्ति को सशक्त करने, युवाओं को रोजगार देने, पूर्व सैनिकों, किसानों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं।

धामी सरकार के कार्यकाल को ऐतिहासिक करार देते हुए विधायक आदेश चौहान ने बताया कि उत्तराखंड में कई बड़े फैसले लिए गए हैं, जिनमें समान नागरिक संहिता (UCC), सशक्त भू-कानून, नकल विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून, महिला आरक्षण और राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाएं, ताकि विकास की यह गति और तेज़ हो सके।

शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को तेज़ गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा, सुशासन और विकास की यह यात्रा भाजपा की विशिष्ट पहचान है।” उन्होंने आगे कहा कि धामी सरकार जनता की भावनाओं को समझते हुए कड़े फैसले ले रही है। प्रदेश के स्वरूप की रक्षा और भू-माफियाओं की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सख्त भू-कानून लागू किया गया है। इससे राज्य की प्राकृतिक और सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित रहेगी।

कार्यक्रम समन्वयक लव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कथन कि “यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा” अब साकार होता दिख रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ राज्य को देश के अग्रणी प्रदेशों की श्रेणी में लाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं, जिससे प्रदेश में बेरोजगारी दर में कमी आई है। महिला सशक्तिकरण के तहत कई योजनाओं को लागू किया गया है, जिससे मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। साथ ही, औद्योगिक विकास को गति देने के लिए नीतिगत सुधार किए गए हैं, जिससे निवेश और व्यापार का माहौल बेहतर हुआ है। लव शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की विकास यात्रा पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। धामी सरकार अपने मजबूत इरादों और दूरदर्शी नीतियों से प्रदेश को नए आयाम देने की दिशा में आगे बढ़ रही है, जिससे आने वाले वर्षों में उत्तराखंड विकास का केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम के समापन पर मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल ने सभी अतिथियों और जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने बीते तीन वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। यह कार्यकाल राज्य के लिए स्वर्णिम साबित हुआ है, जिसमें सरकार ने ऐतिहासिक फैसले लेकर प्रदेश की तरक्की को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता, सख्त भू-कानून, महिला आरक्षण और युवाओं के लिए रोजगार योजनाओं जैसे निर्णयों ने उत्तराखंड को तेज़ी से आगे बढ़ाया है। राज्य की जनता ने भी सरकार के इन प्रयासों को सराहा है और भविष्य में भी यह विकास यात्रा जारी रहेगी। बिंदरपाल ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड और अधिक प्रगति करेगा और “विकल्प रहित संकल्प” के साथ नई बुलंदियों को छुएगा।

इस भव्य अवसर पर प्रदेश मंत्री मुनिश पाल, अरुण चौहान, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, वरुण वशिष्ठ, विपिन शर्मा, मनोज पारलिया, सुबे सिंह, पंकज बागड़ी, देवेश वर्मा, मनदीप सिंह, अभिषेक शेखर, प्रताप पाल, सपना पंडित, ऋतु ठाकुर, प्रदीप चंदेल, रजनी वर्मा और पवन सैनी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों की भागीदारी देखने को मिली, जो धामी सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों और विकास योजनाओं का समर्थन करने पहुंचे थे। सभा में उत्साह और ऊर्जा का माहौल था, जहां उपस्थित सभी लोगों ने राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जनसमूह ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सराहा और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया।

तीन वर्षों में उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास की नई इबारत लिखी है। ऐतिहासिक फैसलों से लेकर प्रदेश की सांस्कृतिक और सामाजिक सुरक्षा तक, धामी सरकार ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है। यह तीन वर्ष उत्तराखंड के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव की तरह हैं, जो आने वाले समय में और भी ऊंचाइयों तक पहुंचने के संकेत दे रहे हैं।

संबंधित ख़बरें
गणतंत्र दिवस की शुभकामना
75वां गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें

error: Content is protected !!