spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
Homeउत्तराखंडभाजपा स्थापना दिवस पर जश्न का सैलाब, कार्यकर्ताओं ने सजाया कार्यालय, बांटे...

भाजपा स्थापना दिवस पर जश्न का सैलाब, कार्यकर्ताओं ने सजाया कार्यालय, बांटे मिष्ठान, ‘गूंजा विकसित भारत’ का संकल्प

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के मौके पर हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न को एक ऐतिहासिक उत्सव में तब्दील कर दिया। जिला भाजपा कार्यालय को भगवा रंग में रंगते हुए कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण से लेकर मिष्ठान वितरण तक भव्य आयोजन किया, जिसमें जोश, उत्साह और राष्ट्रसेवा का भाव पूरी तरह हावी रहा। कार्यालय पर भाजपा का ध्वज फहराते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई और पूरे परिसर को साज-सज्जा से सजाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि 1951 में जनसंघ के रूप में रोपा गया पौधा, आज भाजपा के रूप में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक वटवृक्ष का रूप ले चुका है। 1980 से शुरू हुई भाजपा की श्रेष्ठ यात्रा आज 16 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ देश को विकास की ओर ले जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को भारत के लिए वरदान बताया और कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता आज भारत के प्रधानमंत्री पद पर आसीन है और भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मजबूत नेतृत्व में उत्तराखंड चहुंमुखी विकास की राह पर अग्रसर है और जल्द ही शीर्ष राज्यों में अपनी जगह बनाएगा।

आशुतोष शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जहां एक सामान्य कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रधानमंत्री तक बन सकता है। उन्होने कहा कि हम राजनीति करने नहीं, समाज की सेवा के लिए आए हैं। यही कारण है कि भाजपा कार्यकर्ता समाज और परिवार के संरक्षक के रूप में पहचान रखते हैं। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी और कुशाभाऊ ठाकरे जैसे महापुरुषों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि इनके त्याग और बलिदान से आज भाजपा एक शक्तिशाली राष्ट्रवादी दल बन चुकी है।

अपने संबोधन के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब अखंड भारत का सपना साकार होगा। उन्होने कहा कि भाजपा केवल सत्ता की राजनीति नहीं करती, बल्कि यह एक विचारधारा है, जो अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य करती है। आज केंद्र और राज्य की सरकारें जिस तरह से अंत्योदय की भावना से काम कर रही हैं, वह डॉ. मुखर्जी और पंडित दीनदयाल के सपनों की दिशा में एक सार्थक कदम है।

स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं और आगंतुकों को मिष्ठान वितरित किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति गीतों की गूंज और श्भारत माता की जयश् के नारों से माहौल उत्सवमय हो गया। हरिद्वार की सड़कों पर भी भाजपा का झंडा लहरा रहा था और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस भव्य और जोशपूर्ण आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, आशु चौधरी, लव शर्मा, सुनील सैनी, नितिन शुक्ला, मोहित वर्मा, नकली राम सैनी, मनोज शर्मा, रजनी वर्मा, नितिन चौहान, प्रीति गुप्ता, रेनू शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, यादराम वालिया, धर्मेंद्र चौहान, नवजोत वालिया, सचिन शर्मा, नागेंद्र राणा, मनोज परालिया, देवकीनंदन पुरोहित, विपिन शर्मा, पंकज चौहान, सूबे सिंह, वीरेंद्र अवस्थी, संदीप मेहता, ओमकार जैन, वासु पाराशर, अनुज त्यागी, शांतनु शर्मा, मोनू चौहान, राजकुमार सैनी, राहुल चौहान, विनोद सैनी सहित भाजपा के तमाम प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी के स्थापना दिवस को सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ बड़े उत्साह और गर्व से मनाया।

पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, आशु चौधरी, लव शर्मा, सुनील सैनी, नितिन शुक्ला, मोहित वर्मा, नकली राम सैनी, मनोज शर्मा, रजनी वर्मा, नितिन चौहान, प्रीति गुप्ता, रेनू शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, यादराम वालिया, धर्मेंद्र चौहान, नवजोत वालिया, सचिन शर्मा, नागेंद्र राणा, मनोज परालिया, देवकीनंदन पुरोहित, विपिन शर्मा, पंकज चौहान, सूबे सिंह, वीरेंद्र अवस्थी, संदीप मेहता, ओमकार जैन, वासु पाराशर, अनुज त्यागी, शांतनु शर्मा, मोनू चौहान, राजकुमार सैनी, राहुल चौहान, विनोद सैनी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता।

हरिद्वार में भाजपा स्थापना दिवस का यह भव्य आयोजन न सिर्फ पार्टी की ताकत और संगठन क्षमता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि भाजपा का कार्यकर्ता समाज की सेवा को ही सर्वाेच्च लक्ष्य मानता है। एक विचार, एक संकल्प, एक राष्ट्र दृ इन तीनों भावों को समर्पित यह आयोजन आने वाले समय के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनकर सामने आया।

संबंधित ख़बरें
गणतंत्र दिवस की शुभकामना
75वां गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें

error: Content is protected !!