हरिद्वार(एस पी न्यूज़)। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को और भी धार दी है। पार्टी की चुनाव संचालन समिति की बैठक में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि हरिद्वार का विकास भाजपा की प्राथमिकता रही है। उन्होंने याद दिलाया कि उत्तराखंड राज्य के गठन के साथ ही हरिद्वार को उसका अभिन्न हिस्सा बनाना भाजपा का ऐतिहासिक कदम था। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार को विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया है। पिछली बार नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत ने जिस तरह से शहर की प्रगति को अवरुद्ध किया, उसका खामियाजा जनता भुगत रही है। सफाई व्यवस्था से लेकर नगर निगम की समस्त व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए अगले सात दिनों तक पूरी निष्ठा और मेहनत से जुट जाएं।
विधायक मदन कौशिक ने बैठक में कहा कि कांग्रेस के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है कि कांग्रेस झूठे और भ्रामक प्रचार का सहारा ले रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के इन भ्रामक प्रचारों का करारा जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की मेयर प्रत्याशी किरण जैसल और उनके पति सुभाष चंद्र का नगर निगम में लंबा अनुभव रहा है, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है और यह भरोसा भाजपा को भारी अंतर से जीत दिलाएगा। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को पूरी ईमानदारी और समर्पण से पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी चाहिए।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने बताया कि एक समय था जब भाजपा स्थानीय निकाय चुनावों में मुश्किल से एक या दो सीटें जीत पाती थी। लेकिन आज विकास कार्यों और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा नगर निगम में 50 से अधिक सीटें जीतने के लिए तैयार है। उन्होंने विश्वास जताया कि मेयर सीट पर भी भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि हरिद्वार में भाजपा के सामने कोई विपक्ष नहीं है। कांग्रेस पूरी तरह से हताश और निराश हो चुकी है। भाजपा नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे स्वयं को किरण जैसल और अपने वार्ड प्रत्याशी के रूप में देखें और प्रचार में पूरी ताकत झोंक दें। यह जीत हर कार्यकर्ता और हरिद्वार की जनता की होगी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि टिकट बंटवारे के बाद सभी कार्यकर्ताओं को अपने मतभेद भुलाकर पार्टी की जीत के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष कमल जौरा ने भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल और सभी वार्ड प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे विमल कुमार ने भाजपा के सभी दिवंगत और पुराने कार्यकर्ताओं को याद किया और कहा कि भाजपा अनुशासन और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि जो गलती पिछले चुनाव में हुई थी, उसका प्रायश्चित इस बार मेयर पद पर किरण जैसल और वार्ड प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताकर किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया।
इस मौके पर बलवंत सिंह चौहान, जगदीश लाल पाहवा, अनिल कुमार, ओमप्रकाश जमदग्नि, संजय सहगल, आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, विकास तिवारी, मनोज सिखौला, अनु कक्कड़, लव शर्मा, डॉ. हिमांशु, पंडित रंजना चतुर्वेदी, रोहन सहगल, सुदीप बनर्जी, नितिन चौहान, आभा शर्मा, प्रीति गुप्ता, पंकज छाबड़ा, अंकुर पालीवाल, रंजीता झा, दिनेश जोशी, पराग गुप्ता, प्रशांत चौधरी, उज्ज्वल पंडित, प्रमोद शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नैय्यर, मोहित वर्मा, धीरेंद्र गुप्ता, चमन चौहान, मोहित शर्मा, संजय चोपड़ा, प्रिंस लोहाट, संजय अग्रवाल, मनोज शर्मा, सुषमा चौहान, अनिल पुरी, अंजना चड्ढा, सुनील सैनी, मनोज वर्मा, सचिन शर्मा, सुशील चौहान, डॉ. विशाल गर्ग, अभिषेक गुप्ता, राजकुमार अरोड़ा, एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा, सुनील प्रजापति, विपिन शर्मा, चंद्रशेखर कुर्ल, संजय अग्रवाल, अमित गुप्ता, संगीता गिरी, नीतू धीमान, प्रिया गुप्ता, नमन गोस्वामी, सिद्धार्थ चक्रपाणि, अभिनंदन गुप्ता, योगेंद्र अग्रवाल, विनोद मिश्रा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हरिद्वार नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ मैदान में उतरी है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार चुनाव में कोई चूक नहीं होगी और भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें पूरी निष्ठा और मेहनत से चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वान किया।
भाजपा उम्मीदवार किरण जैसल और उनके पति सुभाष चंद्र के अनुभव को पार्टी की मजबूती माना जा रहा है, जिससे जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह भ्रामक प्रचार में उलझी हुई है, जबकि भाजपा विकास और सुशासन के मुद्दों पर जनता का भरोसा जीत रही है। हरिद्वार की जनता अब भाजपा के विकास मॉडल पर विश्वास जता रही है और कार्यकर्ताओं का जोश यह साबित कर रहा है कि इस बार हरिद्वार में भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय है।