काशीपुर(एस पी न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ताकत का अद्भुत नजारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर देखने को मिला। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया। इस रैली में हजारों युवाओं ने भाग लिया और पूरे शहर को भाजपा के रंग में रंग दिया। वंदे मातरम्, जय श्री राम और श्चप्पा-चप्पा भाजपाश् जैसे नारों से शहर गूंज उठा। इस विशाल शक्ति प्रदर्शन ने विरोधी दलों में खलबली मचा दी है।
दीपक बाली को सिक्कों से तोलकर सम्मानित किया गया, जिसने उनके प्रति जनता के प्यार और समर्थन को और मजबूत किया। अनिल डाबर और मनीष श्रीवास्तव के संस्थान पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस सम्मान से उत्साहित दीपक बाली ने कहा कि जो स्नेह और आशीर्वाद जनता ने उन्हें दिया है, उसे वह हमेशा याद रखेंगे और जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला ग्राउंड से बाइक रैली की शुरुआत हुई। इसे विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे और भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपेंद्र कश्यारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों जैसे चीमा चौराहा, कटोराताल रोड, माता मंदिर रोड, रतन रोड, मुल्तानी मोड़, मुंशीराम चौराहा, किला तिराहा, टांडा तिराहा और एलआईसी ऑफिस रोड से होती हुई चौती चौराहा पहुंची। यहां से रैली जसपुर खुर्द रोड होते हुए भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई।
भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि काशीपुर में युवाओं का जोश और उत्साह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि आगामी नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पूरी तरह से सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से युवाओं ने बाइक रैली में भाग लिया और पूरे शहर को भाजपा के नारों से गुंजायमान कर दिया, वह यह दर्शाता है कि काशीपुर के युवा भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित हैं और बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दीपक बाली ने युवाओं को देश का कर्णधार बताते हुए कहा कि देश की प्रगति और समृद्धि में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल बनाने के लिए कृतसंकल्प है। भाजपा सरकार ने हमेशा युवाओं के हित में नीतियां बनाई हैं, चाहे वह स्वरोजगार को बढ़ावा देना हो, स्टार्टअप इंडिया योजना हो या स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और तकनीकी विकास जैसे क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनसे युवाओं को सीधा लाभ मिल रहा है। दीपक बाली ने विश्वास जताया कि काशीपुर के युवा भाजपा का हाथ मजबूत करेंगे और नगर निगम चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे।
भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपेंद्र कश्यारी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र की मजबूती के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। रैली का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विनीत चौधरी जैकी ने किया। इस रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता खिलेंद्र चौधरी, डॉ. यशपाल रावत, गुरविंदर सिंह चंडोक, आशीष गुप्ता, पंकज मित्तल, रैली प्रभारी रवि पाल, मोर्चा जिला प्रभारी राहुल पैगिया, मंडल अध्यक्ष जयदीप द्विवेदी, जिला महामंत्री प्रशांत पंडित, अमित नारंग, आकाश कांबोज, लवीश अरोरा, राहुल कश्यप, सतविंदर सिंह, मदन मोहन गोले, नितिन गोले, हिमांशु कांबोज, रमन बिहारी दास, विनीत प्रजापति, शिवम् अग्रवाल, प्रांशु कथूरिया, योगराज गोयल, राजेश कुमार, पीयूष, संचित मिश्रा, अर्पित गुंबर, शुभम कक्कड़, रवि सैनी, राहुल पाल, विजय चंद्रा, कार्तिक शर्मा, अवनीश चौहान, हर्ष रत्नाकर, ब्रिजेश पाल, संजय कांबोज, चेतन अरोरा, मिथुन बेदी, मुकेश राजपूत, पुष्प अग्रवाल, अमित सिंह, मुकेश चावला और कैप्टन संजीव अरोरा जैसे कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का जोरदार स्वागत किया गया। टांडा तिराहे पर बड़ी संख्या में एकत्रित जनसमूह ने रैली पर फूल बरसाकर उत्साहवर्धन किया। युवाओं की भारी भीड़ और जोश ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा का जनसमर्थन विरोधी दलों पर भारी पड़ रहा है। शहर में यह चर्चा जोरों पर है कि भाजपा की इस विशाल बाइक रैली ने अन्य दलों के कार्यक्रमों को फीका कर दिया है। दीपक बाली की लोकप्रियता और भाजपा की ताकत ने विपक्षी खेमे में बेचौनी बढ़ा दी है। अब यह तय माना जा रहा है कि दीपक बाली काशीपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएंगे।