काशीपुर(एस पी न्यूज़)। केविआर अस्पताल काशीपुर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की प्रमुख, डॉक्टर रिची सोलंकी ने हाल ही में डॉक्टर प्रिया गोस्वामी को ‘मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन 2024’ बनने पर सम्मानित किया। यह अवसर अस्पताल के परिसर में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में आया, जहां डॉक्टर रिची और उनकी टीम ने डॉक्टर प्रिया को सम्मानित किया। डॉक्टर प्रिया ने इस सम्मान के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए, खासकर केविआर अस्पताल के IVF सेंटर की पहल को सराहा। उन्होंने कहा कि काशीपुर में अब महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्राप्त करने के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं है। डॉक्टर सोलंकी के नेतृत्व में खोला गया IVF सेंटर न केवल काशीपुर, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी महिलाओं को नए जीवन की उम्मीद दे रहा है।
डॉक्टर प्रिया ने यह भी कहा कि इस अस्पताल के स्थापित IVF सेंटर ने न केवल निसंतानता से जूझ रही महिलाओं को एक नई दिशा दी है, बल्कि अब वे कम खर्च में अपने ही शहर में उपचार प्राप्त कर सकती हैं। इससे पहले महिलाएं इलाज के लिए दिल्ली, मुम्बई या अन्य बड़े शहरों का रुख करती थीं, लेकिन अब उनका जीवन सरल और सुलभ हो गया है। डॉक्टर रिची सोलंकी ने अपनी टीम के साथ इस अहम पहल को सफल बनाने के लिए कई सालों तक कठिन परिश्रम किया। उनका कहना है कि वे इस अस्पताल के माध्यम से महिलाओं को अपने सपने साकार करने का अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
डॉक्टर रिची सोलंकी ने डॉक्टर प्रिया गोस्वामी को ‘मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन 2024’ बनने पर बेहद गर्व और खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक अद्भुत पल है, और मैं डॉक्टर प्रिया को इस शानदार उपलब्धि के लिए दिल से बधाई देती हूं। यह सम्मान केवल उनके संघर्ष और समर्पण का परिणाम नहीं है, बल्कि हमारी समाज की उस महिला शक्ति की पहचान है जो हर चुनौती को पार कर अपने सपनों को साकार करती है। उन्होंने आगे कहा कि डॉक्टर प्रिया के कार्यों ने यह साबित किया है कि महिला को यदि सही अवसर मिले, तो वह किसी भी क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर सकती है। उनका यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों को सलाम है, बल्कि यह उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। डॉक्टर सोलंकी ने कहा कि हमारा केविआर अस्पताल महिलाओं के स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए एक मजबूत स्तंभ बन चुका है। IVF सेंटर का उद्घाटन कर हमने महिलाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण इलाज मुहैया कराया है, जिससे उन्हें अब दूर-दूर तक जाने की आवश्यकता नहीं। हमारा उद्देश्य महिलाओं को बेहतर चिकित्सा के साथ-साथ उनके सपनों को भी साकार करने में मदद करना है।