हरिद्वार(एस पी न्यूज़)। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी किरण जैसल ने जबरदस्त जनसंपर्क अभियान चलाकर चुनावी माहौल में नई ऊर्जा भर दी है। उन्होंने खन्ना नगर, शिवपुरी, जगजीतपुर, राजा गार्डन, गुरुकुल, आचार्यान, अहबाब नगर और विष्णु लोक जैसे प्रमुख वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से समर्थन की अपील की। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया और फूल-मालाओं से उनका सम्मान किया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में बाहर निकलकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई। किरण जैसल ने जनता को विश्वास दिलाया कि अगर उन्हें मेयर चुना गया तो हरिद्वार का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उनके आत्मीय संवाद और विकास के वादों ने लोगों में नया जोश भर दिया है। हर कदम पर उन्हें जिस तरह का अपार जनसमर्थन मिला, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि जनता भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है।

भीमगोडा, भूपतवाला, दुर्गा नगर और गऊघाट जैसे क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में आयोजित जनसभाओं ने चुनावी माहौल में गर्मी ला दी है। भारी जनसमूह ने भाजपा प्रत्याशियों और किरण जैसल का समर्थन करते हुए उन्हें भारी बहुमत से जीताने का आश्वासन दिया। जनसभा में नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों को मिल रहा अपार जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि हरिद्वार में ऐतिहासिक जीत भाजपा की झोली में गिरने वाली है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता कांग्रेस की नीतियों से ऊब चुकी है और अब कांग्रेस को चुनाव के बाद अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। भाजपा ने जनसेवा और विकास के दम पर जनता का भरोसा जीता है, जबकि विपक्ष केवल बयानबाजी तक सीमित रह गया है। मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा का विजन स्पष्ट हैकृहरिद्वार को विकास के नए शिखर तक पहुंचाना।

भाजपा की यह लहर केवल शहर तक सीमित नहीं रही, बल्कि गरीबदासीय आश्रम वार्ड 13 में शिव मूर्ति व्यापार मंडल ने खुलकर किरण जैसल का समर्थन किया। व्यापार मंडल ने किरण जैसल के पक्ष में मतदान करने की घोषणा की और उनके विजन पर भरोसा जताया। यह समर्थन भाजपा की बढ़ती ताकत और जनता के बीच उसकी मजबूत पकड़ का प्रमाण है। जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने जनसभाओं में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रदेश सरकार ने विकास की गंगा बहाई है। उन्होंने कहा कि यदि हरिद्वार की जनता ने नगर निगम में भी भाजपा को आशीर्वाद दिया, तो शहर विकास के हर पैमाने पर प्रदेश में शीर्ष पर होगा। जनता का उत्साह और समर्थन देखकर यह स्पष्ट है कि हरिद्वार में भाजपा की जीत तय है।

किरण जैसल के साथ जनसंपर्क अभियान में भाजपा के विभिन्न वार्ड प्रत्याशी भी पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। सुमित चौधरी, सुनीता शर्मा, सूर्यकांत शर्मा, मोनिका सैनी, हिमांशु आडवाणी, विकास कुमार, मनोज पुरालिया, नागेंद्र राणा, विमल ढोंडियाल, एकता गुप्ता, सुनील कुमार पांडे और हितेश चौधरी जैसे प्रत्याशियों ने भी क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होंने किरण जैसल के नेतृत्व में हरिद्वार के विकास के लिए जनता से समर्थन मांगा। भाजपा का यह सशक्त और एकजुट अभियान विपक्ष पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। जनता में भाजपा को लेकर जो उत्साह है, उसने चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। हर तरफ भाजपा के पक्ष में लहर और लोगों का अटूट विश्वास किरण जैसल और उनकी टीम को बड़ी जीत की ओर ले जा रहा है।