spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
Homeउत्तराखंडकाशीपुर दुर्गा पूजा पंडाल में भक्ति का समंदर राम श्याम बंधुओं के...

काशीपुर दुर्गा पूजा पंडाल में भक्ति का समंदर राम श्याम बंधुओं के भजनों से गूंजा

मां दुर्गा की महिमा से सराबोर काशीपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग राम श्याम बंधुओं की भजन संध्या ने भक्तों को भावविभोर किया

काशीपुर। काशीपुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर पूरे देश में भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है और इसी कड़ी में ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में भी श्री श्री दुर्गा पूजा ट्रस्ट द्वारा सजाए गए भव्य पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बीते 27 सितंबर से आरंभ हुआ यह आयोजन प्रतिदिन नई-नई छटा बिखेरते हुए आगे बढ़ रहा है, जहां मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक और भजन संध्याओं का विशेष आयोजन किया जा रहा है। काशीपुर के गिरीताल रोड स्थित हैवेल्स शोरूम के पास बने इस पंडाल में मां के जयकारों की गूंज से वातावरण पवित्र हो रहा है। हर शाम भक्त मां की आराधना में लीन होकर भक्ति रस में डूब जाते हैं और भजन गायकों की मधुर वाणी मां दुर्गा की महिमा का ऐसा बखान करती है कि वहां उपस्थित हर शख्स मंत्रमुग्ध हो उठता है।

भक्ति और उल्लास के इस समागम में बरेली से आए राम श्याम बंधुओं का आगमन विशेष आकर्षण का केंद्र बना। इनकी सुरीली आवाज ने पंडाल का वातावरण और भी रमणीय कर दिया। राम श्याम बंधुओं में से श्याम ने जहां मां के भजनों के जरिए श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर किया, वहीं समाज में शांति और सौहार्द की अपील भी की। उन्होंने अपने वक्तव्य में आई लव मोहम्मद जुलूस पर टिप्पणी करते हुए उपद्रवियों को राक्षस करार दिया और कहा कि ऐसे तत्व समाज की एकता को बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। श्याम ने यह भी कहा कि बरेली का माहौल शांत है क्योंकि वहां के संरक्षक योगी आदित्यनाथ किसी भी बुरी घटना को होने नहीं देते। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड और अधिक सशक्त बनेंगे।

श्री श्री दुर्गा पूजा ट्रस्ट के आयोजक कमलनाथ ने बताया कि माता की कृपा से ही यह विशाल आयोजन संभव हो पाया है। उनके अनुसार 27 सितंबर को देवी बोधन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पूजा का शुभारंभ किया गया था, जो दो अक्टूबर तक प्रतिदिन चलता रहेगा और तीन अक्टूबर को कोसी नदी तट पर मां गर्जिया देवी मंदिर के पास प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन होगा। कमलनाथ ने कहा कि हर दिन कार्यक्रम में कोई न कोई नया आकर्षण जोड़ा जाता है ताकि भक्तजन सिर्फ भक्ति का आनंद ही न लें बल्कि सामाजिक जागरूकता से भी जुड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीते दिन स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था और आने वाले दिनों में शिक्षा और समाज सुधार पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ट्रस्ट के संरक्षक महेश व ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि काशीपुर में सजाए गए इस सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में बंगाल और उत्तर भारत की संस्कृति का अनूठा संगम दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि भारत विभिन्नताओं में एकता का प्रतीक है और यहां आयोजित इस उत्सव में भी वही झलक देखने को मिल रही है। महेश व के अनुसार भजन संध्याओं के साथ-साथ डॉक्टर्स द्वारा स्वास्थ्य से जुड़े जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि यहां केवल भक्ति का वातावरण ही नहीं है बल्कि ज्ञान की गंगा भी प्रवाहित हो रही है, जो समाज के लिए अमूल्य धरोहर है।

काशीपुर के इस दुर्गा पूजा पंडाल में रोजाना उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ इस बात की गवाही देती है कि यहां सिर्फ धार्मिक आस्था ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी गहरा संदेश दिया जा रहा है। भक्त मां दुर्गा की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं और साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और सद्भाव का महत्व भी समझ रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भजन संध्याओं की यह श्रृंखला न केवल धार्मिक वातावरण को प्रगाढ़ बना रही है बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी फैला रही है। मां दुर्गा के पंडाल में गूंज रहे भजनों और भक्तों की श्रद्धा का मिलन इस आयोजन को और भी भव्य और यादगार बना रहा है।

संबंधित ख़बरें
शहर की भीड़भाड़ और बढ़ती बीमारियों के दौर में जब चिकित्सा जगत को नए और भरोसेमंद विकल्पों की तलाश थी, उसी समय काशीपुर से उभरती एक संस्था ने अपनी गुणवत्ता, विशेषज्ञता और इंसानी सेहत के प्रति समर्पण की मिसाल कायम कर दी। एन.एच.-74, मुरादाबाद रोड पर स्थित “होम्योपैथिक चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान” आज उस भरोसे का नाम बन चुका है, जिसने अपनी प्रतिबद्धता, सेवा और उन्नत चिकित्सा व्यवस्था के साथ लोगों के दिलों में एक अलग स्थान स्थापित किया है। इस संस्थान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ इलाज का आधार केवल दवा नहीं, बल्कि रोगी की पूरी जीवनशैली, उसकी भावनाओं और उसके व्यवहार तक को समझकर उपचार उपलब्ध कराया जाता है। संस्था के केंद्र में वर्षों से सेवा कर रहे डॉ0 रजनीश कुमार शर्मा का अनुभव, उनकी अंतरराष्ट्रीय योग्यता और कार्य के प्रति उनका गहरा समर्पण उन्हें चिकित्सा जगत में एक विशिष्ट पहचान देता है। अपनी अलग सोच और उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था के कारण यह संस्थान न केवल स्थानीय लोगों का विश्वास जीत रहा है, बल्कि देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले मरीज भी यहाँ भरोसे के साथ उपचार लेने पहुँचते हैं। सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि “होम्योपैथिक चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान” ने NABH Accreditation और ISO 9001:2008 व 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल कर यह साबित कर दिया है कि यहाँ इलाज पूरी तरह वैज्ञानिक प्रक्रिया, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के साथ किया जाता है। संस्थान की दीवारों पर सजे सैकड़ों प्रमाणपत्र, सम्मान और पुरस्कार इस बात के गवाह हैं कि डॉ0 रजनीश कुमार शर्मा ने उपचार को केवल पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा की जिम्मेदारी माना है। यही वजह है कि उन्हें भारतीय चिकित्सा रत्न जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से भी अलंकृत किया जा चुका है। रोगियों के प्रति संवेदनशीलता और आधुनिक तकनीकी समझ को मिलाकर जो उपचार मॉडल यहाँ तैयार हुआ है, वह लोगों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरा है। संस्थान के भीतर मौजूद विस्तृत कंसल्टेशन रूम, मेडिकल फाइलों की सुव्यवस्थित व्यवस्था और अत्याधुनिक निरीक्षण प्रणाली इस बात को स्पष्ट दिखाती है कि यहाँ मरीज को पूर्ण सम्मान और ध्यान के साथ सुना जाता है। पोस्टर में दर्शाए गए दृश्य—जहाँ डॉ0 रजनीश कुमार शर्मा विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मानित होते दिखाई देते हैं—उनकी निष्ठा और चिकित्सा जगत में उनकी मजबूत प्रतिष्ठा को और मजबूत बनाते हैं। उनकी विदेशों में प्राप्त डिग्रियाँ—बीएचएमएस, एमडी (होम.), डी.आई.एच. होम (लंदन), एम.ए.एच.पी (यूके), डी.एच.एच.एल (यूके), पीएच.डी—स्पष्ट करती हैं कि वे केवल भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिकित्सा अनुसंधान और उपचार के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। काशीपुर जैसे शहर में आधुनिक विचारों और उच्च गुणवत्ता वाले उपचार का ऐसा संयोजन मिलना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। संस्था की ऊँची इमारत, सुगम पहुँच और प्राकृतिक वातावरण के बीच स्थित परिसर मरीजों को एक शांत, सकारात्मक और उपचार के अनुकूल माहौल प्रदान करता है। इसी माहौल में रोगियों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली वैज्ञानिक होम्योपैथिक औषधियाँ उनके लंबे समय से चले आ रहे दर्द और समस्याओं को जड़ से ठीक करने की क्षमता रखती हैं। उपचार के दौरान रोगी को केवल दवा देना ही उद्देश्य नहीं होता, बल्कि सम्पूर्ण स्वास्थ्य पुनर्स्थापन पर यहाँ विशेष ध्यान दिया जाता है। यही वह कारण है कि मरीज वर्षों बाद भी इस संस्थान को याद रखते हुए अपने परिवार और परिचितों को यहाँ भेजना पसंद करते हैं। समाज के विभिन्न समूहों से सम्मान प्राप्त करना, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों द्वारा सराहना मिलना, और बड़े मंचों पर चिकित्सा सेवाओं के लिए सम्मानित होना—ये सभी तस्वीरें इस संस्था की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को और अधिक उजागर करती हैं। पोस्टर में दिखाई देने वाले पुरस्कार न केवल उपलब्धियों का प्रतीक हैं, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि डॉ0 रजनीश कुमार शर्मा लगातार लोगों की सेहत सुधारने और चिकित्सा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने में जुटे हुए हैं। उनका सरल स्वभाव, रोगियों के प्रति समर्पण और ईमानदारी के साथ सेवा का भाव उन्हें चिकित्सा जगत में एक उल्लेखनीय व्यक्तित्व बनाता है। संपर्क के लिए उपलब्ध नंबर 9897618594, ईमेल drrajneeshhom@hotmail.com और आधिकारिक वेबसाइट www.cureme.org.in संस्थान की पारदर्शिता और सुविधा की नीति को मजबूत बनाते हैं। काशीपुर व आसपास के क्षेत्रों के लिए यह संस्थान विकसित और उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बन चुका है जहाँ लोग बिना किसी डर, संदेह या हिचकिचाहट के पहुँचते हैं। बढ़ते रोगों और बदलती जीवनशैली के समय में इस प्रकार की संस्था का होना पूरा क्षेत्र के लिए बड़ी राहत और उपलब्धि है। आने वाले समय में भी यह संस्था चिकित्सा सेवा के नए आयाम स्थापित करती रहेगी, यही उम्मीद लोगों की जुबान पर साफ झलकती है।
कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें

error: Content is protected !!