spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
Homeउत्तराखंडकाशीपुर को मिली 100 करोड़ की विकास सौगात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

काशीपुर को मिली 100 करोड़ की विकास सौगात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऐतिहासिक आगमन

जनता के सपने होगें साकार, काशीपुर में विकास की नई इबारत लिखने आ रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

काशीपुर। काशीपुर के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 9 मार्च, रविवार को प्रातः 10रू30 बजे नगर निगम प्रांगण में विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री धामी काशीपुर की जनता को अपने स्नेह और समर्पण का प्रमाण देते हुए लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। यह महत्वपूर्ण जानकारी नगर निगम सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा और वरिष्ठ भाजपा नेत्री मुक्ता सिंह ने दी। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होकर मुख्यमंत्री जी का स्वागत करें और उनके द्वारा काशीपुर के विकास हेतु किए गए प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करें।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मल्होत्रा और वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि धामी जी के मन में काशीपुर के प्रति विशेष लगाव है और विकास की उनकी दूरदर्शी सोच के चलते उत्तराखंड ने देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में कई जनहितकारी कानून बने हैं, जिनका लाभ सीधा आम जनता को मिल रहा है। काशीपुर के विकास में उनकी गहरी रुचि है और इसी का प्रमाण है कि वे इस नगर को समर्पित 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने आ रहे हैं। ऐसे दूरदर्शी नेता का स्वागत करने का यह सुनहरा अवसर काशीपुर की जनता के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जनता अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक समारोह में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करे और उनके विचारों को सुने।

महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में काशीपुर के विकास को एक नई गति मिल रही है। उनके समर्थन और आशीर्वाद से काशीपुर अब अपनी विशेष पहचान बना रहा है। जनता लंबे समय से जिन विकास कार्यों की मांग कर रही थी, वे सभी अब पूरा होने जा रहे हैं और काशीपुर की तस्वीर जल्द ही पूरी तरह बदलती हुई नजर आएगी। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर केवल विकास योजनाओं के उद्घाटन का ही नहीं, बल्कि काशीपुर को प्रदेश की अग्रणी नगरों में स्थान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहे इस बदलाव से स्थानीय जनता को बेहतर आधारभूत संरचनाएं, सुविधाएं और विकास परियोजनाएं प्राप्त होंगी।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोरा, जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया, अमित नारंग, कवि नगर वार्ड मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा, पंकज टंडन सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के बाद सभी नेताओं और पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। सभी ने आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। यह कार्यक्रम न केवल काशीपुर के विकास की नई कहानी लिखेगा, बल्कि यह भी साबित करेगा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।

संबंधित ख़बरें
गणतंत्र दिवस की शुभकामना
75वां गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें

error: Content is protected !!