spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में सेवा सुशासन और विकास के तीन साल धामी सरकार ने...

उत्तराखंड में सेवा सुशासन और विकास के तीन साल धामी सरकार ने किए बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास की नई उड़ान भरी, बड़े फैसलों से युवाओं, महिलाओं और स्थानीय कारोबारियों को मिली सौगात, जनता ने किया समर्थन

काशीपुर। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन सफल वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल रहा। इस अवसर पर देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेशवासियों को संबोधित किया। ब्लॉक सभागारों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में विधानसभावासियों ने इस सजीव प्रसारण को देखा और सुना। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। जनता ने भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य की प्रगति की सराहना की और सरकार की नीतियों पर विश्वास जताया। यह आयोजन केवल सरकार की उपलब्धियों को गिनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह जनसंवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी बना, जिसमें लोगों की भागीदारी देखी गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, पी.सी.यू. चेयरमैन राम मेहरोत्रा, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, पूर्व मेयर उषा चौधरी, एसडीएम अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार पंकज चंदौला समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की और प्रदेश सरकार की विकासपरक नीतियों को जनहितकारी बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है और सरकार की विभिन्न योजनाएं आमजन के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और इसे समाज के हित में एक सकारात्मक पहल बताया।

मुख्यमंत्री धामी के संबोधन से पूर्व उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि आज का दिन जहां सरकार के सफलतम 3 साल की उपलब्धियां को याद करने का दिन है वहीं एक और विशेष महत्व का दिन है आज ही के दिन शहीद दिवस पर पूरा देश अमर बलिदानी सरदार भगत सिंहए सुखदेव और राजगुरु को देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए उनके सर्वाेच्च बलिदान को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का भी दिन है हम इन सभी महान बलिदानों को नमन करते हैं। यह तीन वर्ष उत्तराखंड के तेज व चहुमुखी विकास, मातृशक्ति को सशक्तिकरण युवाओं के लिए रोजगारए पूर्व सैनिकों, किसानों, व्यापारियों व समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के वर्ष रहे हैं।

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा

उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जो उत्तराखंड के विकास और जनकल्याण में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। इनमें समान नागरिक संहिता और सशक्त भू-कानून जैसे ऐतिहासिक फैसले शामिल हैं, जो प्रदेश की सांस्कृतिक और सामाजिक संरचना को मजबूती प्रदान करेंगे। मेयर दीपक बाली ने कहा कि इसके अलावा, नकल विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून, महिलाओं को 30ः आरक्षण, राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण जैसी योजनाएं भी सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाती हैं। ये निर्णय प्रदेश की जनता के हितों को सुरक्षित करने और एक सशक्त समाज बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मेयर दीपक बाली ने उपस्थित जनसमूह से अपील करते हुए कहा कि वे प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाना है, जिससे प्रदेश की जनता आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके। उन्होंने यह भी कहा कि एक जागरूक नागरिक के रूप में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम सरकार की जनहितकारी नीतियों को समझें और जरूरतमंदों तक उनकी जानकारी पहुंचाएं, ताकि हर व्यक्ति इन योजनाओं से लाभान्वित हो सके और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर सके।

पी.सी.यू. चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में उत्तराखंड के युवा व हर वर्ग के प्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश ने अभूतपूर्व विकास किया है। धामी सरकार का यह कार्यकाल ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णयों से भरपूर रहा है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। इस कार्यकाल के तीन वर्ष सेवा, सुशासन और विकास के प्रतीक बन गए हैं, जो भारतीय जनता पार्टी की विशिष्ट पहचान को दर्शाते हैं। सरकार ने जनता की भावनाओं को प्राथमिकता दी और प्रदेश की सांस्कृतिक व भौगोलिक संरचना की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए। इसी क्रम में, भू कानून को सख्ती से लागू किया गया, जिससे प्रदेश की भूमि बाहरी हस्तक्षेप से सुरक्षित रहे। यह निर्णय राज्यवासियों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक था। मुख्यमंत्री धामी की दूरदृष्टि व दृढ़ संकल्प के कारण उत्तराखंड प्रगति की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनकी नीतियां राज्य को आत्मनिर्भर व समृद्ध बनाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई वाली सरकार ने अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। भव्य आयोजन का सीधा प्रसारण राज्य के सभी जिलों, तहसीलों और ब्लॉकों में किया गया। स्वास्थ्य शिविर, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ वितरण के कार्यक्रम भी जगह-जगह आयोजित किए गए। इसमें राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक, मेयर, भाजपा पदाधिकारी, मुख्य सचिव, डीजीपी, जिलाधिकारी समेत प्रशासनिक और पुलिस के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।‘सेवा, सुशासन और विकास’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं कीं, जिनका केंद्रबिंदु रोजगार, युवाओं और स्थानीय कारोबारियों का सशक्तिकरण रहा।

मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और हवाई संपर्क जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। 30 से अधिक नई नीतियां लागू की गई हैं, जिनमें महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण, वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति और खेल कोटे की बहाली जैसी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि प्रति व्यक्ति आय में 11.33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, जी-20 बैठकों और राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन का भी जिक्र किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने अपनी सरकार के बड़े फैसलों का जिक्र करते हुए समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और भूमि कानून को उत्तराखंड की अस्मिता से जोड़ा। उन्होंने कहा कि ये कदम देवभूमि की गरिमा बनाए रखने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि दृष्टि पत्र में किए गए 70 प्रतिशत से अधिक वादे पूरे हो चुके हैं और बाकी जल्द पूरे किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने ‘सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष’ नामक पुस्तिका का विमोचन किया, जिसमें सरकार की तीन साल की योजनाएं और उपलब्धियां शामिल हैं। इसके अलावा ‘देवभूमि रजत उत्सव- संकल्प से सिद्धि’ कैलेंडर का डिजिटल विमोचन और कंटेंट क्रिएटर प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया गया। सरकार द्वारा बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन के लिए किए गए प्रयासों को भी इस कार्यक्रम में सराहा गया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े गए 13 बच्चों को सम्मानित किया। इसके अलावा लखवाड़ परियोजना से प्रभावित परिवारों को 10 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी गई और अटल आवास योजना के लाभार्थियों को चेक व चाबियां सौंपी गईं।

मुख्यमंत्री धामी ने तीन वर्ष पूर्ण होने पर घोषणा करते हुये राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एलान करते हुये कहा कि अब उन्हें न सिर्फ आर्थिक सहायता ही नही दी जाएगी, बल्कि सरकार की ओर से समर्पित मंच के जरि, विशेष प्रशिक्षण भी मिलेगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इसके लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जाएगा, जो इस योजना को लागू करने की दिशा में काम करेगी।

वहीं वर्षों से नियमितीकरण की मांग कर रहे उपनल और संविदा कर्मियों को भी इस आयोजन में राहत की खबर मिली। मुख्यमंत्री धामी ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार जल्द ही एक ठोस नीति लाकर इन कर्मियों को स्थायीत्व प्रदान करेगी। यह घोषणा हजारों संविदा कर्मियों के लिए बड़ी राहत की खबर है, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी में स्थायी नियुक्ति की मांग कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि 10 करोड़ रुपये तक के सरकारी निर्माण कार्य केवल उत्तराखंड के स्थानीय ठेकेदारों को ही सौंपे जाएंगे। इससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला राज्य के स्थानीय उद्यमियों और श्रमिकों को प्राथमिकता देने की दिशा में बड़ा कदम है।

परेड ग्राउंड में आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में हजारों लोग उमड़े, जिससे माहौल जोश और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई, जिससे देशभक्ति की भावना और गहरी हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर राज्य की प्रगति और विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने अभूतपूर्व ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने प्रदेश में हुए व्यापक बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति करने वालों पर भी तीखा हमला बोला, यह कहते हुए कि ऐसे लोग उत्तराखंड की आत्मा और राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने जनता से एकजुट होकर विकास के पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया, जिससे उत्तराखंड आत्मनिर्भर और सशक्त बने।

संबंधित ख़बरें
गणतंत्र दिवस की शुभकामना
75वां गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें

error: Content is protected !!